spot_img

Muzaffarpur News| Gaighat News| ये कैसा Smart Meter…‌? Gaighat में Smart Meter ने बढ़ाई Tension, रिचार्ज के बाद भी बत्ती रही गुल

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News| Gaighat News| ये कैसा Smart Meter…‌? Gaighat में Smart Meter ने बढ़ाई Tension, रिचार्ज के बाद भी बत्ती रही गुल| जहां, बिहार में स्मार्ट मीटर के बाद भी लोगों को बिजली न मिलने की समस्या हो रही है। रिचार्ज करवाने के बाद भी बत्ती गुल रहती है। एक के बाद एक, कई बार रिचार्ज करवाने के बाद भी लोगों लाइट नहीं आ रही है। इससे लोगों की (Smart meter becomes a problem in Muzaffarpur, electricity consumers worried) परेशानियों और बढ़ने लगी है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News|Gaighat News| बिजली का रिचार्ज करवाने के बाद भी घरों की बत्ती गुल ही है

बिहार में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। लेकिन ये व्यवस्था भी जैसी होनी चाहिए थी वैसी है नहीं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली का रिचार्ज करवाने के बाद भी घरों की बत्ती गुल ही है। इस स्मार्ट सिस्टम को बिजली विभाग पूरी तरह से दुरुस्त नही कर पाया है। बिजली का रिचार्ज करवाने के बाद भी लाइट न आने से उपभोक्ता आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

Muzaffarpur News| Gaighat News| बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं

बिजली की समस्याओं से परेशान होकर आक्रोशित लोगों ने पिछले साल तिलक मैदान में स्थित बिजली कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की थी। लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। हाल ही में एक उपभोक्ता ने लाइन न आने पर एक के बाद एक कई रिचार्ज करवाए लेकिन, बिजली आई ही नहीं। ऐसा किसी एक के साथ नहीं बल्कि कई उपभोक्ताओं के साथ हुआ है। रिचार्ज करवाने के बाद भी बिजली के न आने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग में इसकी शिकायत करने पर भी कोई हल नहीं निकल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के युवाओं के लिए बड़ा मौका! डाक विभाग दे रहा फ्रेंचाइजी, घर बैठे होगी शानदार कमाई

Muzaffarpur News| Gaighat News| गायघाट के शिवदाहा इलाके के निवासियों ने बताया

गायघाट के शिवदाहा इलाके के निवासियों ने बताया कि दोपहर के समय बिजली कटी तो बैलेंस माइनस 24 पैसे चला गया। इसके बाद एक बाद एक तीन बार रिचार्ज करवाए। रिचार्ज की राशि क्रमशः 200 रुपये, 50 रुपये और 400 रुपये थी। रिचार्ज होने का मैसेज भी आया और पैसे भी कटे, लेकिन उसके बाद भी लंबे समय तक बिजली नहीं आई। इससे परेशान होने के बाद युवक ने एक बार फिर 200 रुपये का रिचार्ज करवाया लेकिन उसका भी कोई लाभ नहीं हुआ। इससे परेशान होने के बाद बिजली विभाग में शिकायत की गई।

Muzaffarpur News| Gaighat News| जेई ललित यादव ने बताया

इस प्रकार स्मार्ट प्रीपेड बिजली रिचार्ज से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यकता के अनुसार और समय से रिचार्ज करवाने पर भी बिजली नहीं आ रही है। मामले में जेई ललित यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। सीक्योर कंपनी के अधिकारी से बात किया जा रहा है। सर्वर के वज़ह से ही कही ऐसा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी ख़बर – बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 21 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के DM बदले

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 21 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और नालंदा समेत कई जिलों के DM बदल दिए गए हैं।#BiharIAS,#PatnaDM,#BiharGovernment

29 IPS/BPS अधिकारियों का तबादला…कई जिलों के SP बदले, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने राज्य पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग ने 29 IPS और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है।#BiharPolice,#IPSTransfer,#LawAndOrder

Whether Alert : गर्मी – सितम का दिन – रात की बुलेटिन, क्या करें किसान? पूसा विश्वविद्यालय ने जारी किए आंकड़े

Samastipur Weather: समस्तीपुर में 18 जून 2026 को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो स#SamastipurWeather,#BiharTemperature,#PusaAgriculture

बिहार में बिजली की रिकॉर्ड तोड़ मांग: क्या आपकी लाइट नहीं गई? जानें कैसे हुई पूरी आपूर्ति

Bihar Electricity: बिहार में 18 जून, 2026 को बिजली की खपत ने नया रिकॉर्ड बनाया, जब पीक डिमांड 8,874 मेगावाट तक पहुंच गई। ऊर्जा विभाग ने बताया कि यह पूरी मांग सफलतापूर्वक पूरी की ग#BiharElectricity,#PowerDemand,#BiharNews