spot_img

तिलक समारोह में ठुमके लगा रहीं थीं बार-बालाएं, फिर अचानक गोलियों की आवाज, अधेड़ का ऑन द स्पॉट ‘ मर्डर ‘

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो- DeshajTimes – हर्ष फायरिंग की हर खबर सबसे पहले

spot_img
- Advertisement -

तिलक समारोह बना मातम का मंजर! तिलक में बार बालाओं का डांस, फिर अचानक गोलियों की आवाज। 58 वर्षीय कौशलेंद्र गोप की मौके पर मौत। 5 और 9 साल के दो बच्चे भी घायल। परिवार का आरोप – ये हत्या थी, हर्ष फायरिंग नहीं! पुलिस जांच में जुटी, गांव में पसरा मातम।

- Advertisement -

नालंदा, देशज टाइम्स : जिले के भागनबिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब नवादापर गांव में बुधवार की रात एक तिलक समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बार बालाओं के नाच के दौरान हर्ष फायरिंग (Harsh Firing) हुई और तीन लोग गोली का शिकार हो गए। 58 वर्षीय कौशलेंद्र गोप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय राजकरण बाबू और 9 वर्षीय शुभम कुमार घायल हो गए।

- Advertisement -

तिलक, नाच और फिर गोलियों की गूंज

गांव के बच्चू यादव के पुत्र का तिलक समारोह था, जिसमें बार डांसरों का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मृतक कौशलेंद्र गोप वहां नाच देखने पहुंचे थे। मंच के पास अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। कौशलेंद्र गोप की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो बच्चों का इलाज जारी है।

- Advertisement -

परिजनों का आरोप – हर्ष फायरिंग नहीं, सोची-समझी हत्या

रीना देवी (मृतक की पत्नी) और तन्नू यादव (रिश्तेदार) ने आरोप लगाया कि यह हर्ष फायरिंग नहीं थी, बल्कि पूर्व रंजिश में साजिश के तहत हत्या की गई है। उनका कहना है कि बच्चू यादव ने पहले भी कौशलेंद्र के भाई की हत्या करवाई थी, और अब उसी रंजिश में यह दूसरी हत्या कराई गई है।

पुलिस कर रही जांच | Kaushlendra Gop Murder Case Nalanda

घटना की सूचना मिलते ही भागनबिगहा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हर्ष फायरिंग थी या योजनाबद्ध हत्या

बार बालाओं के नाच में फायरिंग का बढ़ता चलन

बिहार के ग्रामीण इलाकों में शादी, तिलक जैसे आयोजनों में बार डांसरों के नाच और हर्ष फायरिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह घटना इसी लापरवाही और गैरकानूनी प्रथा की एक भयावह मिसाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Transgender News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला सम्मान, ‘सितारा’ योजना बनेगी सहारा!

पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और उनके कल्याण पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और 'कोलकाता रिश्ता' ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। 'सितारा' यो#PatnaTransgender,#BiharNews,#TransgenderRights

Patna NEET News: NEET परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन का कड़ा संदेश: पटना में बंद कोचिंग, छात्रों को मुफ्त बस सुविधा

पटना में NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। 95 केंद्रों पर 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कोच#PatnaNEET,#BiharExam,#NEETReExam

Bhagalpur Jalapurti News: भागलपुर को कब मिलेगा शुद्ध पानी? आठ साल बाद गंगा चैनल निर्माण को मिली रफ्तार, पर ये बड़ी चुनौती बाकी!

भागलपुर की आठ साल पुरानी जलापूर्ति योजना के गंगा चैनल निर्माण कार्य ने अब गति पकड़ी है। हालांकि, भूमि मुआवजे का पेंच अभी भी फंसा हुआ है, जिससे परियोजना की राह म#BhagalpurNews,#WaterSupplyProject,#BiharVikas

Bhagalpur Bridge News: विक्रमशिला सेतु के जॉइंट्स में बढ़ा अंतर, क्या फिर धंसेगा पुल? भागलपुर में हड़कंप!

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर तकनीकी चिंता सामने आई है। पुल के कुछ एक्सपेंशन जॉइंट्स में बढ़ते अंतर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जिसके बाद मरम्मत का#BhagalpurBridge,#VikramshilaSetu,#BiharNews