spot_img

National News | Bihar News | Political News | खबर पक्की है…PM Modi से मिले CM Nitish…बिहार में बड़ा रॉर है…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

National News, Bihar News, Political News खबर पक्की है…PM Modi से मिले CM Nitish…। जहां अभी अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं, इधर, बिहार में आगामी बजट सत्र के संचालन को लेकर रार है। स्पीकर अड़े हैं। उपाध्यक्ष डटे हैं। ऐसे में, स्पीकर नहीं विधानसभा उपाध्यक्ष करेंगे बजट सत्र का संचालन मगर…फंसा है दांव। जहां, मांझी के दो मंत्री पद की मांग के समर्थन में चिराग पासवान भी उतर आए हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40


- Advertisement -

National News | Bihar News | Political News | दिल्ली में बुधवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में अपना संबोधन किया

दिल्ली में बुधवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में अपना संबोधन किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई। उनकी मुलाकात की आधिकारिक जानकारी सबसे पहले पीएमओ ने एक्स के जरिए जारी की।

- Advertisement -


National News | Bihar News | Political News | बिहार में सरकार के सहयोगी बदलने के बाद सीएम नीतीश और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात

बिहार में सरकार के सहयोगी बदलने के बाद सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की यह पहली मुलाकात है। इससे पहले पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की आखिरी मुलाकात जी 20 डिनर में हुई थी। तब नीतीश कुमार के साथ बिहार में भाजपा नहीं थी।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! अब UP के इन 7 शहरों से भी मिलेगी सीधी बस, जानें पूरा रूट और किसे होगा फायदा


National News | Bihar News | Political News | बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इस्तीफे को लेकर कहा कि मैं पद से इस्तीफा नहीं दूंगा

वहीं, बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इस्तीफे को लेकर कहा कि मैं पद से इस्तीफा नहीं दूंगा, इसको लेकर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने कहा कि स्पीकर को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, नियम यही कहता है, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया है तो वो पद पर नही रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! अब UP के इन 7 शहरों से भी मिलेगी सीधी बस, जानें पूरा रूट और किसे होगा फायदा


National News | Bihar News | Political News | जब स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव सदन में मूव होगा तो वे चेयर पर नहीं रह सकते हैं

अगर वो पद नहीं छोड़ रहे तो अपनी पार्टी के दबाव में ऐसा कर रहे हैं। जब स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव सदन में मूव होगा तो वे चेयर पर नहीं रह सकते हैं, आगामी बजट सत्र का संचालन स्पीकर नहीं विधानसभा उपाध्यक्ष करेंगे।


National News | Bihar News | Political News | मांझी के समर्थन में अब लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी उतर गए

प्रदेश में नई सरकार में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री को कार्यभार देने, मांझी का एनडीए की सरकार पर एक और मंत्री पद का दबाव के बीच मांझी की इस मांग का समर्थन और इसे जायज बताते हुए एनडीए के ही एक अन्य घटक दल लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी उतर गए हैें।


National News | Bihar News | Political News | ये मुझे नहीं पता, लेकिन हम इतना जरूर मानते हैं कि

चिराग ने कहा कि जीतन राम मांझी ने गठबंधन के भीतर यह मांग रखी थी या नहीं रखी थी, शपथ लेने के पहले इस विषय पर कोई स्पष्ट बात हुई थी या नहीं हुई थी, ये मुझे नहीं पता, लेकिन हम इतना जरूर मानते हैं कि भले ही उनके विधायकों की संख्या कम हो, पर आज की तारीख में जो राजनीतिक हालात हैं, उसमें उनके विधायकों की संख्या का महत्व तो है ही!

यह भी पढ़ें:  अंकित बालियान हत्याकांड: बिहार का युवक राजस्थान से दबोचा, शूटर के नाम पर चला रहा था फर्जी ID, पुलिस भी हैरान!


National News | Bihar News | Political News | उस पर चर्चा जरूर होनी चाहिए और किसी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए

चिराग ने कहा कि अगर मांझी एक और मंत्री पद की मांग कर रहे हैं तो उस मांग को जरूर सुना जाना चाहिए। उस पर चर्चा जरूर होनी चाहिए और किसी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए।


National News | Bihar News | Political News | चिराग ने मुस्कुराते हुए कहा, अब मन डोल रहा है कि नहीं ये हमको नहीं पता!

पत्रकारों ने चुटकी लेते हुए जब चिराग से पूछा कि मांझी का महागठबंधन में जाने को मन डोल रहा है, जिसपर चिराग ने मुस्कुराते हुए कहा, अब मन डोल रहा है कि नहीं ये हमको नहीं पता! लेकिन ये बात अवश्य है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बाबत उन्हें इस तरह का ऑफर मिलना कोई आश्चर्य की बात भी नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड: बिहार का युवक राजस्थान से दबोचा, शूटर के नाम पर चला रहा था फर्जी ID, पुलिस भी हैरान!

Ankit Baliyan Murder: शामली के चर्चित गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के मधेपुरा निवासी एक युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, जो फरार शूटर#AnkitBaliyanMurder,#BiharCrime,#ShamliPolice

दिल्ली-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! अब UP के इन 7 शहरों से भी मिलेगी सीधी बस, जानें पूरा रूट और किसे होगा फायदा

Bihar Bus Service: दिल्ली और बिहार के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के 7 शहरों को भी जोड़ा गया है।#BiharBusService,#UPBiharConnectivity,#DelhiBusRoutes

‘आनंद मोहन का इरादा हत्या का नहीं था’, पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार को धोया

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के आदेश के बाद बिहार सरकार और कानून पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन का इरादा हत्या#BiharPolitics,#PappuYadav,#AnandMohan

मोबाइल हैक किया, बैंक खाता खाली! दानापुर में 96,001 रुपये का झटका, आप भी रहें सावधान

Bihar Cyber Fraud: पटना के दानापुर में एक एनजीओ संचालक के बैंक खाते से मोबाइल हैक कर 96,001 रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना 10 नवंबर को हुई, जिसका पता पीड़ित को 13 नवंबर को चला। पुलिस#BiharCyberFraud,#DanapurCrime,#MobileHacking