spot_img

सरसों तेल से भरा टैंकर पलटा, बहने लगी सड़क पर तेल की नदी, बर्त्तनों में तेल भरने की मची लूट

spot_img
- Advertisement -

वादा नगर थाना क्षेत्र के बाबा के ढाबा के समीप एक सरसों तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। इससे सड़क पर खाद्य तेल की नदी बहने लगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह देखकर आसपास के लोग बहती गंगा में हाथ धोने के लिए उस पर टूट पड़े। बर्त्तनों में तेल भरकर लूटने लगे। इससे वहां अफरातफरी मची रही। टैंकर गड्ढे में पलटने से ड्राइवर घायल हुआ। ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के नवादा बाईपास में शुक्रवार को बाबा के ढाबा के समीप एक सरसों तेल का टैंकर गड्ढे में पलटने से ड्राइवर घायल हो गया।घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह सरसों का तेल कोलकाता से नेपाल जा रहा था तभी एनएच थर्टी वन बाबा के ढाबा के समीप सड़क चौड़ीकरण करने को लेकर किए गए गड्ढे में जा पलटा। इससे टैंकर का चालक घायल हो गया। टैंकर से तेल बहने लग गया। तेल की नदी बहती हुए देखकर वहां उसे लूटने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग दौड़-दौड़कर घरों से बर्तन ले आये और सरसों का तेल उनमें भरकर ले गए।

सरसों तेल टैंकर पलटने पर ग्रामीण सरसों तेल को लूटने लगे। ग्रामीणों की सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची तब तक अधिकांश सरसों का तेल लूटा जा चुका था। ग्रामीणों का साफ कहना है कि पुलिस इन परिस्थितियों में काफी शिथिलता बरती है। एक तरह से माना जाए तो तेल लूट की घटना की मूकदर्शक बनी रही। बाद में तेल लूट रहे लोगों को भगाने का नाटक किया।

ग्रामीणों ने घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सरसों का तेल कोलकाता से नेपाल जा रहा था, तभी एनएच -31पर नवादा बाईपास में बाबा के ढाबा के समीप सड़क चौड़ीकरण करने को लेकर किए गए गड्ढे में जा पलटा।

कुछ न्याय प्रिय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी ।लेकिन काफी विलंब से पुलिस पहुंची तब तक तो अधिकांश तेल लूटा जा चुका था। देर से पहुंची पुलिस ने मौके से ग्रामीणों की भीड़ को हटाया। घायल चालक ने सदर अस्पताल में बताया कि वह गाड़ी किनारे कर ले जा रहा था ।नई मिट्टी भर आने के कारण ट्रक गड्ढे में पलट गई।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

गाड़ी पलटते ही सैकड़ों लोग आकर गिरे तेल को लूट कर चले गए। ग्रामीणों ने चालक को अस्पताल ला रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंची जो साथ मिलकर अस्पताल में दाखिल कराया। टैंकर पलटने के कारण घंटों राष्ट्रीय उच्च पथ जाम रही । जिससे पटना से रांची व असम जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

ग्रामीणों ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि अगर तेल लूट रहे थे तो ऐसे लोगों को पुलिस को गिरफ्तार करनी चाहिए अगर छापेमारी की जाए तो आसपास के गांव से भारी मात्रा में तेल बरामद हो सकती है लेकिन पुलिस ऐसा नहीं करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Coaching News: भाई की संदिग्ध मौत, जेल में बंद रोशन आनंद को मिली जमानत! क्या है Nepal कनेक्शन? खान सर ने क्या कहा...

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद को भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद जमानत मिल गई है। नेपाल में हुई प्रिंस की मौत पर सस्पेंस बरकरार है, जिसमें पांच ल#PatnaNews,#CoachingNews,#PrinceYadavDeath

Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की ‘ब्रेक’, नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

नवादा जिले में सोमवार से बालू खनन पर चार महीने का प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह रोक 15 जून से 15 अक्टूबर तक पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाई गई है।#NawadaNews,#SandMiningBan,#BiharEnvironmental

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation