spot_img

Bihar News : सकरी नदी में बांस की बनी जुगाड़ नाव पलटी, दो शिक्षिका समेत डूबे छह लोग निकले, दो बाइक लापता

spot_img
- Advertisement -

बिहार में नवादा जिले के रोह थाने के कुंज-गोसाईबीघा घाट के बीच सकरी नदी में मंगलवार को जुगाड़ नाव पलट गई। जिसमें सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों के साथ साथ तीन बाइक भी (Bamboo jugaad boat capsizes in Sakri river) डूब गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नाव में दो शिक्षिका भी शामिल थीं। हालांकि समय रहते डूब रहे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। मगर इस हादसे में लोगों का सामान बह गए।

- Advertisement -

लोगों में चर्चा इस बात की है कि पिछले साल ही प्रशासन के आदेश पर जुगाड़ नाव का परिचलन बंद कर दिया गया था। लेकिन फिर भी यहां नाव चालू कर दिया गया था। गांव के स्थानीय लोगों के द्वारा इस पार से उस पार जो जुगाड़ नाव व्यवस्था कर चलाया जाता है।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

नाव से यात्रा करने वालों से प्रति व्यक्ति किराया लिया जाता है। लेकिन सबसे बड़ी प्रशासन की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटी है। प्रशासन के द्वारा नाव चलाने वाले पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

जुगाड़ नाव गोसाई-विगहा घाट से कुंज घाट के लिए खुली। तभी बीच नदी में निर्माणाधीन पुल के पाया नम्बर इक्कीस से टकरा गई। जिससे नाव अनियंत्रित हो पलट गई। जिसमें उस पर सवार सभी लोग नदी के तेज धारा में बह गए।

स्थानीय लोगों के प्रयास से मध्य विद्यालय ओहारी की शिक्षिका कल्पना कुमारी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दिरमोबारा की प्रधान शिक्षिका मालती भूषण सहित सभी लोगों को बचाया गया। परन्तु दोनों शिक्षिका का मोबाईल और पर्स नदी के तेज धारा में बह गया।

जबकि समाचार लिखे जाने तक रोह थाना क्षेत्र के भट्टा निवासी सुभाष कुमार की पल्सर बाइक नदी को नदी से निकाला जा सका है। जबकि नवादा के सुनील चौधरी व उनके मित्र की बाईक अभी भी लापता है।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल ही इस नदी में चलने वाला जुगाड़ नाव का परिचालन बंद कर दिया गया था। इस वर्ष किसके आदेश पर परिचालन शुरू हुआ यह बताने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। जिसे एक गम्भीर प्रशासनिक विफलता मन जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Siwan Crime News: सीवान में ये कैसी मौत! पिता की लाश देखने पहुंची बेटी की भी हाईटेंशन करंट से मौत, हत्या की बू?

सीवान में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ दो दिनों से लापता व्यक्ति के शव के पास ही उसकी बेटी की भी हाईटेंशन तार से मौत हो गई। पुलिस हत्या की आशंका पर जां#SiwanNews,#BiharCrime,#FamilyTragedy

Bihar Panchayat Election News: बिहार में होने जा रहे हैं पंचायत चुनाव 2026: जानिए 9 चरणों के मतदान और आरक्षण के बड़े बदलाव

बिहार में 2026 के पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 9 चरणों में चुनाव कराने की योजना बनाई है, जिसका मुख्य कारण सीमित EVM हैं। इस#BiharPanchayatElection,#BiharPolitics,#EVMVoting

Madhubani UAPA News: मध्य प्रदेश पुलिस, खुफिया ब्यूरो और सुरक्षा एजेंसियों का कॉम्बो एक्शन … MP के वांछित मौलाना काशमी मधुबनी से हिरासत में,...

मध्य प्रदेश में UAPA केस में वांछित मौलाना इजहार काशमी को बिहार के मधुबनी से हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़#MadhubaniUAPA,#MaulanaIzharKashmi,#MadhyaPradeshPolice

Darbhanga Airport News: दरभंगा से कोलकाता की सीधी उड़ान पर अ-मंगल साया… बंद! अब यात्रियों को होगी भारी मुश्किल

दरभंगा एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा मंगलवार से बंद हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर टिकट बुकिंग रोक दी है, जिससे मिथिलांचल के हजारों यात्रिय#DarbhangaAirport,#KolkataFlight,#IndigoAirlines