spot_img

Bihar News : स्कूल संचालक को सीआईएसफ इंसपेक्टर ने दी हत्या की धमकी, कहा-केस उठा लो नहीं तो कभी भी उड़ा देंगे

spot_img
- Advertisement -

नवादा। जिले के जीवन ज्योति इंग्लिश पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद साहू उर्फ आर पी साहू को जान से मारने की धमकी दी गई है। थाना में आवेदन देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की हैं।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि जगदीश प्रसाद यादव, दीपक कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया हूं। जिसका हिसुआ थाना कांड सख्या- 487/2020 धारा 420/406 भा.द.वि अंकित है।

- Advertisement -

इस केस में अभियुक्त द्वारा एक षड़यंत्र के तहत मुझसे 69 लाख 50 हजार 8 सौ 56 रुपया अग्रिम लिया गया और जमीन लिखने का वादा किया गया था, लेकिन नहीं लिखा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

वे लोग लगातार टाल-मटोल करने लगे। जिसके बाद हमने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में बाप बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। इसके बाद लगातार उनके परिवार के लोग हम पर दबाव बना रहे थे। जो केस आपने किया है वो केस को उठा लीजिए। नहीं तो जान गंवा देना पड़ेगा।

कई बार इस तरह का बात कहा गया, फिर भी हमने अनसुनी कर बातों को टाल दिया है। फिर से धमकी मिलने के बाद नगर थाना में गुरुवार को सतेंद्र नारायण व्यास,मंटू कुमार के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किए हैं ।दोनों ने लगातार धमकी दे रहे थे।

उन्होंने बताया है कि सत्येन्द्र कुमार व्यास बोकारो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के इंस्पेक्टर है। उनके द्वारा लगातार दबाव दिया जा रहा था। नहीं मानने के बाद उन्होंने यह धमकी दिए है कि कभी भी उड़ा देंगे। नहीं तो केस उठा लीजिए। हम सीआईएसफ में इंस्पेक्टर है। हमारा आप कुछ भी बिगाड़ नहीं पायेंगे। यह आखिरी चेतावनी है।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

स्कूल संचालक ने बताया है कि लगातार धमकी दी जा रही है। जिसकी रिकॉर्डिंग भी हमारे पास है। पिता और पुत्र दोनों ने हमें जमीन के नाम पर ठगी की थी। जगदीश प्रसाद व दीपक कुमार ने हमसे जमीन देने के नाम पर पैसा लिए थे। इसी मामला में हमने थाना में आवेदन दिया था। दोनों की गिरफ्तारी हुई और दोनों जेल में है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport News: दरभंगा से कोलकाता की सीधी उड़ान पर अ-मंगल साया… बंद! अब यात्रियों को होगी भारी मुश्किल

दरभंगा एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा मंगलवार से बंद हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर टिकट बुकिंग रोक दी है, जिससे मिथिलांचल के हजारों यात्रिय#DarbhangaAirport,#KolkataFlight,#IndigoAirlines

CTET Correction News: शिक्षक पात्रता अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर…CTET फॉर्म में हुई गलती? तुरंत सुधारें, नहीं तो रद्द होगा आवेदन!

CTET सितंबर 2026 के लाखों अभ्यर्थियों के लिए CBSE ने आवेदन फॉर्म में सुधार का अंतिम मौका दिया है। 15 से 18 जून तक त्रुटियां ठीक करें, अन्यथा आपका आवेदन रद्द हो#CTETNews,#CBSEExam,#TeacherEligibilityTest

Bihar Advocate General News: पीके शाही का अचानक इस्तीफे के क्या हैं मायने? क्यों बिहार सरकार को लगा बड़ा झटका!

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे कानूनी और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी श#BiharNews,#PKShahi,#AdvocateGeneral

Aurangabad Education News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूलों के नामांकन में बड़ी लापरवाही! 54 शिक्षकों का वेतन कटा, 261 से जवाब मांगा

औरंगाबाद जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर कक्षा-एक के नामांकन डेटा में लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। 54 प्रधान शिक्षकों का तीन दिन का वेतन काटा#AurangabadNews,#BiharEducation,#TeacherAction