spot_img

Nawada Gangrape: वॉयस मैसेज भेजकर गांव के बधार में बुलाया… फिर 5 युवकों ने बारी ज-बरी किया बलात्कार, बनाता रहा रील, पढ़िए – फिर चला हैवानियत की वीडियो, ब्लैकमेल… फिरौती!

spot_img
- Advertisement -

Nawada Gangrape: बिहार के नवादा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दरिंदों ने इंसानियत की सभी हदें पार कर दीं। 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ 5 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और तो और, हैवानियत का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। यह घटना 26 अप्रैल की रात की है, लेकिन पंचायती के चक्कर में मामला कई दिनों तक दबा रहा।

- Advertisement -

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9वीं की छात्रा के साथ हुई इस Nawada Gangrape की घटना ने सबको चौंका दिया है। घटना गत तीन दिन पहले रात करीब 11 बजे की है, जब 5 लड़कों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों के दबाव और पंचायती के चलते पीड़िता के परिजन 6 दिनों तक थाने तक नहीं पहुंच सके। आखिरकार हिम्मत जुटाकर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने बुधवार देर रात सत्रह साल के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

Nawada Gangrape: क्या था पूरा मामला?

पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत 4 नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उसकी काउंसलिंग करवाई। इसके बाद नवादा सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच हुई और कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Sand Mafia Attack: नवादा में बालू माफिया का दुस्साहस, ASI को ट्रैक्टर से रौंदा; पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप

वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और फिरौती की मांग

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि घटना 26 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे हुई, जब एक आरोपी ने उसे वॉयस मैसेज भेजकर गांव के बधार में बुलाया। छात्रा के वहां पहुंचने पर मुख्य आरोपी ने अपने चार दोस्तों को भी बुला लिया और फिर सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दरिंदों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिवार को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने आरोपी पक्ष से शिकायत की। इसके चलते मामला कई दिनों तक पंचायती की प्रक्रिया में उलझा रहा। इसी बीच, आरोपी लड़कों ने मोबाइल फोन पर पीड़िता को गैंगरेप का वीडियो भेजकर उसे वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। उन्होंने छात्रा से 10 हजार रुपये की फिरौती की भी मांग की। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस की सक्रियता और जांच

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और पीड़िता के घर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़िता से घटना से संबंधित पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: जारी है आंधी-बारिश का कहर, Darbhanga समेत इन जिलों का जानिए क्या है हाल!

Bihar Weather: बिहार में मई का महीना भी राहत की बजाय आफत लेकर आया...

Begusarai में नकली सिगरेट की फैक्ट्री पकड़ी गई, 4 लाख का सामान जब्त; एक गिरफ्तार

Begusarai : बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया...