spot_img

नवादा में दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक से एक लाख की लूट, पीड़ित चीखते-चिल्लाते रहे मगर अपराधियों की डर से मदद को आगे नहीं आया कोई

spot_img
- Advertisement -

नवादा में सेवानिवृत्त शिक्षक से नवादा शहर में दिन दहाड़े एक लाख रुपये लूट लिए गए। सेवानिवृत्त शिक्षक चीखते चिल्लाते रहा। लेकिन किसी ने अपराधियों के डर से उनकी मदद भी नहीं की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

व्यवसाईयों ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि अपराधियों से पुलिस की मिलीभगत है। जिस कारण आए दिन नवादा शहर में अपराधिक घटनाएं हो रही है।

- Advertisement -

व्यवसाय संघ के नेताओं ने कहा कि नवादा के थाना अध्यक्ष नरोत्तम कुमार को घटना के बाद सूचना भी किया गया पर काफी देर के बाद पुलिस बल नहीं पहुंची। बाद में सेवानिवृत्त शिक्षक ने थाना जाकर लिखित शिकायत दी ।पता नहीं अभी तक प्राथमिकी दर्ज की गई है या नहीं।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

नवादा के थानेदार सहित वहां पदस्थापित मुंशी का व्यवहार इतना अभद्र है कि शरीफ आदमी तो बात करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते। इसकी सूचना एसपी तक को भी है ।बावजूद एसपी थानेदार नरोत्तम के इस तरह के कारनामे को भी नजरअंदाज कर रही हैं।

यही वजह है कि नवादा में अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। बताया गया कि अपनी बेटी के विवाह के लिए भारतीय स्टेट बैंक कि नवादा शाखा से एक लाख रुपया निकाल कर वह सामान खरीदने को लेकर पुरानी बाजार गए थे, जहां पर झपट्टा मार गिरोह के लोग उनके पैसा का थैला लेकर फरार हो गया। इस दौरान बाजार में वह मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी सहायता नहीं की। फिलहाल घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दी है।

हाई स्कूल के सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद अब्बास अंसारी नवादा ने एसबीआई शाखा से एक लाख रुपया निकालकर थैला में रखे थे । अपनी बेटी की शादी का कुछ सामान खरीदने को लेकर पुरानी बाजार गए थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक ने पैसे से भरा थैला लेकर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने बताया है कि 19 नवंबर को बेटी की शादी है और इसी के लिए हमने पैसा निकाला था।

बैंक के कर्मी करते हैं सहयोग
घटना की शिकायत करने थाना पहुंचे पीड़ित शिक्षक ने आशंका जाहिर की है कि बैंक कर्मी किसी एक व्यक्ति मिलीभगत से ही हमारी रुपया झपट्टा मार गिरोह लेकर फरार है। हम पुलिस से आग्रह करते हैं कि बैंक कर्मी की भी हिस्ट्री खंगाली जाए। उन्होंने पुलिस पर भी अपराधियों को संरक्षण का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Coaching News: भाई की संदिग्ध मौत, जेल में बंद रोशन आनंद को मिली जमानत! क्या है Nepal कनेक्शन? खान सर ने क्या कहा...

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद को भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद जमानत मिल गई है। नेपाल में हुई प्रिंस की मौत पर सस्पेंस बरकरार है, जिसमें पांच ल#PatnaNews,#CoachingNews,#PrinceYadavDeath

Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की ‘ब्रेक’, नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

नवादा जिले में सोमवार से बालू खनन पर चार महीने का प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह रोक 15 जून से 15 अक्टूबर तक पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाई गई है।#NawadaNews,#SandMiningBan,#BiharEnvironmental

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation