spot_img

नवादा में बड़ी वारदात : बालू सिंडिकेट के दो मुंशी पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ 1.5 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने जमकर की पिटाई

spot_img
- Advertisement -

वादा नगर थाना क्षेत्र के मंगर बीघा के पास गुरुवार को जय माता दी बालू सिंडिकेट के दो मुंशी पर जानलेवा हमला कर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिया।बदमाशों ने स्कॉर्पियो का शीशा भी तोड़ दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियों द्वारा बालू सिंडिकेट के मुंशी की जमकर धुनाई की गई। साथ ही बदमाश उससे डेढ़ लाख लूटकर फरार हो गए। वहीं, भागने के क्रम में बदमाशों ने स्कॉर्पियो का शीशा भी तोड़ दिया। बाद में घायल मुंशी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -

अस्पताल पहुंचे सिंडिकेट के मुंशी अजय कुमार व मिथिलेश कुमार ने बताया कि हम राउंडिंग का पैसा लेकर खरटा मोड़ से आ रहे थे। जहां मंगलबीघा के पास 4 लोगों ने हमारी गाड़ी को रुकवाया और मारपीट कर हम से पैसा छीन कर फरार हो गए। वहीं भागने के क्रम में गाड़ी की उन्होंने शीशा भी फोड़ दिए।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

घटना के बाद हम लोगों ने अपने साथी को फोन कर बुलाया और फिर नवादा के सदर अस्पताल इलाज करवाने के लिए पहुंचे हैं। बता दे कि पार नवादा के रहने वाले बसंत सिंह का पुत्र अजय कुमार व बिंदेश्वरी प्रसाद का पुत्र मिथलेश कुमार के साथ मारपीट की गई है। दोनों लोग मुंशी के तौर पर जय माता दी बालू सिंडिकेट में काम करते हैं।

हालांकि इस सिंडिकेट में वर्चस्व को लेकर कई बार मारपीट व गोलीबारी की भी घटना घटी है।लेकिन इन्होंने एक बार फिर से मंगल बीघा के ही रहने वाले व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए रुपया चुनने की बात कहे हैं। अभी दोनों घायल की इलाज सदर अस्पताल में की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बालू सिंडिकेट के मुंशी अजय कुमार और मिथिलेश कुमार के साथ मारपीट की गयी है, जिसमें वह घायल हो गए। घायल मुंशी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल पहुंचे सिंडिकेट के मुंशी अजय कुमार व मिथिलेश कुमार ने बताया कि राउंडिंग का पैसा खराठ मोड़ से लेकर आ रहे थे। उसी दौरान मंगरबीघा के पास 10 की संख्या में रहे बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर मारपीट की और डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गया।फरार होते समय बदमाशों ने गाड़ी के शीशा भी तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि बदमशाों ने हम दोनों के साथ मारपीट की है। इसके बाद हम लोगों ने अपने साथी को फोन कर बुलाया और फिर नवादा के सदर अस्पताल इलाज करवाने के लिए पहुंचे। बदमाशों के दिन-दहाड़े हमले से इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

बालू सिंडिकेट के प्रोपराइटर गोपाल प्रसाद ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग जिला प्रशासन से की है। नवादा नगर में पुलिस की निकम्मा पन के कारण आए दिन अपराधिक घटनाएं घट रही है पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूर्ण तरह विफल साबित हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Coaching News: भाई की संदिग्ध मौत, जेल में बंद रोशन आनंद को मिली जमानत! क्या है Nepal कनेक्शन? खान सर ने क्या कहा...

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद को भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद जमानत मिल गई है। नेपाल में हुई प्रिंस की मौत पर सस्पेंस बरकरार है, जिसमें पांच ल#PatnaNews,#CoachingNews,#PrinceYadavDeath

Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की ‘ब्रेक’, नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

नवादा जिले में सोमवार से बालू खनन पर चार महीने का प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह रोक 15 जून से 15 अक्टूबर तक पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाई गई है।#NawadaNews,#SandMiningBan,#BiharEnvironmental

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation