Indo-Nepal Government | SIM Card | Jayanagar News | Nepali Citizen | अब भारत में नेपाली नागरिकों को आसानी से उनके मोबाइल का भारतीय सिम कार्ड मिल सकेगा। इस संबंध में भारत संचार मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि अब नेपाली नागरिकों को सिमकार्ड लेने में कहीं कोई परेशानी नहीं आएंगीं।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
Indo-Nepal Government | SIM Card | नेपाल में आने वाले हजारों नेपाली नागरिकों को राहत
भारत सरकार के इस फैसले से नेपाल में आने वाले हजारों नेपाली नागरिकों को राहत मिली है। वहीं, भारत में पढ़ाई के लिए जाने वाले सैकड़ों नेपाली छात्रों काम के सिलसिले में भारत में रहने वाले हजारों नेपाली नागरिक और तीर्थाटन तथा पर्यटन के लिए भारत जाने वाले हजारों नेपाली नागरिकों को अब सिमकार्ड के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Indo-Nepal Government | SIM Card | बिना वीजा के भी सिमकार्ड दिए जाने का निर्णय
जानकारी के अनुसार,अब तक भारत में आने वाले विदेशी नागरिकों को वीजा के आधार पर ही सिमकार्ड दिया जाता था। चूंकि नेपाल और भूटान के नागरिक बिना वीजा के ही भारत में यात्रा कर रहे थे तो उनको सिम कार्ड नहीं मिल पाता था। भारत सरकार ने इस समस्या को समझते हुए नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए बिना वीजा के भी सिमकार्ड दिए जाने का निर्णय किया है।
Indo-Nepal Government | SIM Card | जारी पहचान पत्र के आधार पर होगा सिम कार्ड उपलब्ध
अधिसूचना के अनुसार, भारत में रह रहे या भारत की यात्रा पर आने वाले नेपाली नागरिकों को उनके देश के नागरिकता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड या संबंधित देश के दूतावास की ओर से जारी पहचान पत्र के आधार पर सिम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
Indo-Nepal Government | SIM Card | नेपाली नागरिकों को पिछले कुछ वर्षों से सिम कार्ड नहीं मिल पा रहा था
भारत सरकार ने अपने यहां आने वाले नेपाली नागरिकों को आसानी से सिम कार्ड मिल सके, इसकी व्यवस्था कर दी है। अब तक नेपाली नागरिकों को सिमकार्ड लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नेपाली नागरिकों को पिछले कुछ वर्षों से सिम कार्ड नहीं मिल पा रहा था।
Indo-Nepal Government | SIM Card | संचार मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी
भारत के संचार मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए सिम कार्ड लेने के नियमों में बदलाव की जानकारी दी है। अब तक भारत में आने वाले विदेशी नागरिकों को वीजा के आधार पर ही सिमकार्ड दिया जाता था।