मई,10,2024
spot_img

बिहार में शराब पीकर हंगामा करना पड़ गया महंगा, …और हो गया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में शराब पीकर हंगामा करना पड़ गया महंगा, …और हो गया गिरफ्तार मामला मरौना थाना क्षेत्र के भलुआहि बाजार में गुरुवार की सुबह में दुकानदारों को शराब पीकर हो हंगामा करना महंगा पर गया। मौके पर पंहुचकर पुलिस ने चार शराबी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पहले पक्ष के पाण्डेयपट्टी गांव के मिठाई दुकानदार राम आशीष मुखिया और उनके साथ चंदन कुमार मुखिया दूसरे पक्ष के भालुआहि गांव के किराना दुकानदार संतोष रॉय और रंजीत रॉय शराब पी रखा था।दोनो पक्षो में भालुआहि चौक पर भिड़न्त हो गया।

 

एक दूसरे को गाली गलौज होने लगा।दोनो पक्षो से लोगो की भीड़ जुटने लगी।बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया।खून खराबा होने की स्थिति को देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पुलिस पंहुचकर दोनो पक्षो से दो दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया।

 

पहले पक्ष के रामाशीष मुखिया,और चंदन मुखिया और दूसरे पक्ष के संतोष रॉय और रंजीत रॉय को गिरफ्तार कर लिया।सभी को ब्रेथ एनलाइजर मशीन लगाकर जांच किया।पीएचसी में मेडिकल जांच और कोविड जांच कराया गया।जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया

तीन अलग-अलग केस दर्ज कर चारो शराबी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें