मई,11,2024
spot_img

बिहार में बाल बाल बचे लोग, नदी पर बना पुल एक फिट नीचे धंसा, लोगों ने देशज टाइम्स को बताया, 2017 में ही बीच से धंस गया था पुल लेकिन आज तक इस पुल का ना तो कभी मरम्मत कराया गया और ना ही इसपर बड़ी वाहन के आवाजाही पर रोक लगाया गया, पढ़िए पूरी ख़बर

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में बाल बाल बचे लोग, नदी पर बना पुल एक फिट नीचे धंसा, लोगों ने देशज टाइम्स को बताया, 2017 में ही बीच से धंस गया था पुल लेकिन आज तक इस पुल का ना तो कभी मरम्मत कराया गया और ना ही इसपर बड़ी वाहन के आवाजाही पर रोक लगाया गया।

निर्मली। कोसी तटबंध टूटने के बाद तिलयुगा नदी में हुए जलवृद्धि से नगर के वार्ड 12 स्थित तिलयुगा नदी पर बने लोहा पुल बीच से एक फिट नीचे धंस गया। इतना ही नही पुल बीचो-बीच धंस जाने से किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे रहा है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि 2017 में आए बाढ़ में ही पुल बीच से धंस गया था। लेकिन आज चार वर्ष बीत जाने के बाद इस पुल का ना तो कभी मरम्मत कराया गया और ना ही इसपर बड़ी वाहन के आवाजाही पर रोक लगाया गया।

गुरुवार की सुबह में नदी के जलस्तर बढ़ने से अचानक लोहा पुल एक फीट और नीचे धंस गया। जिस कारण पुल से सफर कर रहे लोग बाल-बाल बच गए।

लोगों ने देशज टाइम्स को बताया

लोगों ने पुल निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। लोगो ने बताया कि पुल बनते समय घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया था। जिस कारण पुल निर्माण के कुछ ही साल बीतने के बाद ही जर्जर हो गई थी। पुल से होकर प्रतिदिन हजारों लोग सहित बड़ी एवं छोटी वाहन आवाजाही करते हैं।

लेकिन कोसी तटबंध टूटने के बाद नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से पुल की जर्जरता और अधिक बढ़ती नजर आ रही है। पानी की तेज धारा में पुल कंपन करता है। बावजूद इसके लोग दिन भर पुल पर आवाजाही कर रहे है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

• प्रशासनिक अधिकारी की अनदेखी के कारण होती है दुर्घटना

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण कोशी तटबंध टूट गया। नगर के वार्ड 12 स्थित तिलयूगा नदी पर बने लोहा पुल की भी स्थिति यही है। विभागीय अधिकारी की लापरवाही यहां भी दिख रही है। शिकायत के बावजूद ना तो इस पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लग रहा है और ना ही पूल की मरम्मत की जा रही है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

सीओ मुकेश कुमार का कहना है कि तत्काल पुल से बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। क्षतिग्रस्त पुल के दोनों तरफ गार्ड भी बहाल कर दी गई है। लेकिन लोगों की माने तो यहां कोई गार्ड की तैनाती नहीं की गई है धड़ल्ले से बड़े वाहनो का परिचालन हो रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें