back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

बाबूबरही में स्कूल की जमीन पर यात्री शेड, जिप सदस्य, प्रभारी एचएम भिड़े, गाली-गलौज, जमकर मारपीट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: स्कूल की जमीन में एक यात्री शेड निर्माण के लिए एनओसी की मांग करने पहुंचे जिप सदस्य ने की प्रभारी एचएम से गाली गलौज व मारपीट, मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज,जिप सदस्य सहित कई नामजद, मदेश्वरस्थान हाईस्कूल का मामला

- Advertisement -

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र से दो पक्षों के बीच एक मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।मामला मदेश्वरस्थान हाईस्कूल से जुड़ा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार झा ने मदनेश्वर मेला कमिटी के अध्यक्ष मदना गांव निवासी देवलाल यादव ,क्षेत्र संख्या 35 के जिप सदस्य रहिकपुर गांव निवासी विपिन यादव सहित आठ-दस अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

- Advertisement -

दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि जिप सदस्य विद्यालय प्रांगण में शेड बनवाने हेतु एनओसी के लिए गाली गलौज व मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान ऑफिस के कई महत्वपूर्ण कागजात फाड़ने,कई दस्तावेज साथ लेकर जाने का भी आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी की आधी आबादी को मिला विश्वास... National Commission for Women की सदस्य ममता कुमारी ने सुनी महिलाओं की पीड़ा, बोलीं- त्वरित न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता

वहीं जिप सदस्य विपिन यादव ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बच्चों से विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र एवं पंजीयन के नाम पर अवैध रूप से पैसे उगाही कर रहे हैं जिसकी शिकायत मिलने पर वो विद्यालय में अपने सहयोगी के साथ जांच हेतु गए थे।

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभारी हेडमास्टर श्री अजय के साथ शनिवार को दिन में 11:30 बजे घटना घटी। तब वह अपने ऑफिस में कामकाज कर रहे थे। स्कूल की जमीन में एक यात्री शेड बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग करने आरोपी पहुंचे थे।

इंकार करने पर नामजद आरोपियों ने प्रभारी के साथ घटना को अंजाम दिया। दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।वहीं जिला पार्षद पर प्रभारी के जेब से 5 हजार रुपए निकालने का भी आरोप है।

सभी आरोपियों ने जान व नौकरी से हाथ धोने की प्रभारी को धमकी दे गए। पुलिस दोनों प्राथमिकी के आलोक में मामले की जांच करने में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Juvaria Abbasi News: 51 की उम्र में जुवेरिया अब्बासी ने की दूसरी शादी, ट्रोलिंग का डटकर किया सामना!

Juvaria Abbasi: पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और दमदार अदाकारा जुवेरिया अब्बासी ने 51...

T20 वर्ल्ड कप में भारत का ‘करो या मरो’ मुकाबला, क्या Rinku Singh मचाएंगे धमाल?

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप में हर मुकाबला अब आर-पार की लड़ाई जैसा है!...

नई Renault Duster: भारतीय सड़कों पर वापसी को तैयार दमदार एसयूवी!

New Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार...

Bokaro Foster Care: अब हर बच्चे को मिलेगा परिवार का प्यार, सरकार की नई योजना से संवरेगा बचपन

Foster Care: अब अनाथालयों की चारदीवारी में बचपन नहीं घुटेगा, हर बच्चे के सिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें