spot_img

रेलवे पटरियों के ढीले नट-बोल्ट ठीक कर रहे गैंगमैन के शरीर से गुजर गई पैसेंजर ट्रेन, बॉडी के उड़े परखच्चे, कई टुकड़ों में मौत

spot_img
- Advertisement -

विक्रम सिंह, नवादा देशज टाइम्स। किऊल-गया रेलखंड के काशीचक स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के गैंगमैन मोकामा निवासी गनौरी पासवान की मौत हो गई। यह घटना डेढ़ गांव हॉल्ट के पास बने पुल संख्या-92 पर हुई।

- Advertisement -

गनौरी पासवान रेलवे का गैंगमैन था। रिंच हथौड़ा लेकर पटरियों के ढीले क्लिप व नट बोल्ट ठीक कर रहा था। इसी बीच, किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोर की थी कि गैंगमैन के शव के टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए।

- Advertisement -

रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद लोगों ने रेल प्रशासन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद रेलवे के अधिकारी वहां पहुंचे। हादसे के बाद डाउन किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन लगभग एक घंटे काशीचक स्टेशन पर खड़ी रही। घटना के कई घंटे बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से नवादा जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।

यह भी पढ़ें:  Nawada News: नवादा पुलिस की बड़ी सफलता: Mobile Recovery से चेहरों पर लौटी मुस्कान
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सत्ता का खेल खत्म! राज्यपाल ने विधानसभा भंग की, ममता बनर्जी CM नहीं रहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिख...

Nawada News: नवादा पुलिस की बड़ी सफलता: Mobile Recovery से चेहरों पर लौटी मुस्कान

Mobile Recovery: नवादा जिले की रजौली थाना पुलिस ने एक बार फिर जनता का...

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार कैबिनेट पोर्टफोलियो: सम्राट चौधरी ने बांटे विभाग, किसे क्या मिला? जानें पूरी लिस्ट

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्रालयों...

Darbhanga News: तालाब बचाना है… मगर आप मौन हैं महोदय? पढ़िए – ऐतिहासिक पदयात्रा की अपील… आओ गंगासागर, दिग्घी, हराही समेत दरभंगा के...

तालाब संरक्षण: दरभंगा में ऐतिहासिक गंगासागर तालाब से एक बड़ा अभियान शुरू हो गया...