मई,17,2024
spot_img

नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस के दो मंत्री, 16 को लेंगे शपथ

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त को होना है। इस बीच बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि इस कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से तीन मंत्री शपथ लेंगे।

भक्त चरण दास आज दिल्ली से पटना लौटे। शनिवार को उन्होंने दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात की थी। आज यहां उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस से दो लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि एक मंत्री पद अगले कैबिनेट विस्तार के बाद और दिया जाएगा। साथ ही कहा कि अभी तीन मंत्रियों के नाम तय नहीं है लेकिन सोमवार तक नाम तय हो जायेगा।

कांग्रेस की ओर से 4 सीटों की मांग पहले से की जा रही थी। लेकिन पार्टी को 3 से ही संतोष करना पड़ा। महागठबंधन के नेताओं से बातचीत के बाद भक्त चरण दास ने मीडिया को दिए बयान में यह बात बताई। उन्होंने कहा कि तत्काल कांग्रेस से दो मंत्री ही शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में होने वाले कैबिनेट के विस्तार में पार्टी से एक मंत्री को शामिल किया जाएगा।  अभी तक कांग्रेस के उन नेताओं का नाम तय नहीं किए गए हैं, जो मंत्री बनने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha | Gau Pratishtha Sankalp | तो क्या...अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा होगी... !

भक्त चरण दास ने भले ही अपने तीन मंत्रियों के नाम के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन जिन नामों को लेकर सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है, उनमें डॉ मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान और राजेश कुमार राम के नाम शामिल हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें