मई,16,2024
spot_img

Bihar News: बड़ी ख़बर, पथ निर्माण के इंजीनियर के घर छापेमारी, निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, चार घंटों से चल रही छापेमारी में 15 लाख कैश, डेढ़ किलो सोना-चांदी बरामद, पढ़िए पूरी रिपाेर्ट

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर नीतीश सरकार सख्त है। पटना में निगरानी की टीम ने मंगलवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता कौंतेय कुमार के घर छापेमारी की।

 

पिछले चार घंटे से चल रही छापेमारी में उनके फ्लैट से करीब 12 लाख रुपये नकद, लाखों रुपये की ज्वेलरी, कई जमीनों की डीड सहित अन्य इंवेस्टमेंट से जुडे़ डॉक्यूमेंट्स मिले हैं।

इस कार्रवाई को विजिलेंस के डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुआर लीड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

इंजीनियर की पोस्टिंग पथ निर्माण विभाग में गुलजारबाग डिवीजन में है। वह पटना में परिवार के साथ गोसाईं टोला इलाके के नित्यानंद इन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 में रहता है।

डीएसपी महुआर ने बताया

इसी फ्लैट में सुबह 10 बजे विजिलेंस की टीम ने छापेमारी शुरू की, जिसे देर शाम तक चलने की संभावना है। डीएसपी महुआर ने बताया कि अब तक की पड़ताल में काफी कुछ मिला है। कैश की गिनती हो रही है। बरामद ज्वेलरी, जमीन और दूसरे जगहों पर किए गए इंवेस्टमेंट का मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| मां भी थी साथ, दोस्त भी थे, मौत को मिल गया बहाना...चोरी तालाब में डूबने से नीरज की मौत

विजिलेंस की यह कार्रवाई दो-तीन दिन पहले ही होने वाली थी लेकिन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पटना में नहीं थे। विजिलेंस मुख्यालय के अनुसार कार्रवाई की पूरी तैयारी हो चुकी थी। तब पता चला कि कौतेय कुमार बिहार से बाहर हैं, वे दिल्ली में मौजूद हैं। तब से टीम उनके वापस आने का इंतजार कर रही थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Saran Blast | मदरसा में ब्लॉस्ट, मौलवी की मौत!...20 मई को चुनाव?

विजिलेंस मुख्यालय के अनुसार कौतेय कुमार ने 01 करोड़ 76 लाख 83 हजार रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। इनके खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें