back to top
27 अप्रैल, 2024
spot_img

Transferred In Bihar| बिहार के 6 IAS Officers का तबादला, Patna DM भी बदले

spot_img
spot_img
spot_img

Transferred In Bihar| मंगलवार को बिहार के 6 IAS Officers का तबादला कर दिया गया है। इसमें Patna DM भी शामिल हैं। इसको लेकर सरकार ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस तबादले में सबसे अहम पटना के डीएम हैं जिनका तबादला कर दिया गया है। वहीं पुराने की ताजपोशी हुई है।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा —

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

Transferred In Bihar| शीर्षत कपिल अशोक की जगह राज्य सरकार ने एक बार फिर

जानकारी के अनुसार, पटना के डीएम पद पर नियुक्त शीर्षत कपिल अशोक की जगह राज्य सरकार ने एक बार फिर डॉ. चंद्रशेखर सिंह को नियुक्त किया है। डॉ. सिंह इससे पहले भी पटना के डीएम के पद पर नियुक्त थे। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाकर शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। लेकिन अब एक बार फिर चंद्रशेखर सिंह पटना के डीएम बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Pahalgam Terror Attack: भारत अब सीमा में घुसकर लेगा ' बदला ', Bihar में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पूरी, वीजा रद्द होते ही होगी डिपोर्टिंग, जानिए

Transferred In Bihar| नीलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंध निदेशक

इसके अलावा नीलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे ब्रेडा और बिहार राज्य संचरण कंपनी के एमडी के भी चार्ज में रहेंगे। जबकि NBPDCL के एमडी आदित्य प्रकाश को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है।

Transferred In Bihar| शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में

वहीं शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी के पद पर भेजा गया है। वे विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। जबकि हिमांशू शर्मा को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें