spot_img

नीतीश ने कहा, यह चुनाव मेरा आखिरी, इसके बाद संयास ले लूंगा

spot_img
- Advertisement -

पटना,देशज न्यूज।  बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा कि यह चुनाव उनका अंतिम है। इसके बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने जनता से अपील की-उन्हें एक बार राज्य का सेवा करने का मौका दे। उन्होंने यह ऐलान आज पूर्णिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए की है।

- Advertisement -

नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

- Advertisement -

नीतीश ने यह चुनावी दांव तब खेला है जब राज्य में दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके है। वे 77 से राजनीति में सक्रिय है। नीतीश के इस बयान को बहुत ही बारीकी से देखने की जरुरत है। नीतीश कुमार का यह आखिरी चुनावी दांव तेजस्वी के थकाउ नेता के लगातार बयान के बाद आया है। इसका मतलब यह भी लगाया जा सकता है कि वे तेजस्वी के बयान पर परोक्ष रुप से अपनी रजाबंदी दी है। दूसरी तरफ कहीं दोनों चरणों में मतदान के अपने पक्ष में न होने के आशंका के बाद डेमेज कंट्रोल करने का नीतीश का यह प्रयास तो नहीं है। मतलब साफ है कि नीतीश कुमार के आखिरी चुनाव का दांव बहुत कुछ कहता है। जिसका व्याख्या अब नए सिरे से शुरु हो जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna University Admission News: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 88.6% कट-ऑफ ने उड़ाई नींद! जानें पूरी बात

तेजस्वी ने पहले ही दी थी सलाह

बता दें कि राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए एनडीए और महागठबंधन में होड़ लगी हुई है। हालांकि एनडीए के तरफ से आधिकारिक तौर पर सीएम पद के लिये नीतीश कुमार को ही आगे किया है। लेकिन चिराग पेंच फंसने के कारण नीतीश कुमार और बीजेपी के रिश्ते को संदेह से ही पूरे चुनाव प्रचार के दौरान देखा गया है। उधर महागठबंधन के तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव लगातार नीतीश पर हमलावर रहे है। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘थकाउ नेता’ कहकर कई बार राजनीति से विदा लेने की बात कही है। जिस पर आज नीतीश कुमार ने भी मोहर लगा दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay