मिहिर झा। Bihar News | Patna News| देखें VIDEO | 25 विशेष टीमें पटना के अस्पतालों की कर रही मॉनिटरिंग, हर दिन 10 हजार घरों में Anti Larva Spraying, देखें VIDEO |
पटना में डेंगू प्रभावित इलाकों में (Anti-larva spraying is being done in the houses of Patna) 500 मीटर तक फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है| प्रतिदिन लगभग 10 हजार घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा| देखें VIDEO |
Bihar News | Patna News| मरीजों की सूची पटना नगर निगम को प्राप्त होती है
पटना नगर निगम की ओर से बरसात के दौरान डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिएसुबह से ही टीम सभी वार्डों में रवाना होती है। प्रतिदिन सार्वजनिक स्थानों एवं 10 हजार घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है जिससे कि डेंगू/मलेरिया के मच्छर को पनपने से रोका जा सके।
प्रतिदिन लाइन लिस्ट के अनुसार मरीजों की सूची पटना नगर निगम को प्राप्त होती है। डेंगू से पीड़ित हुए मरीजों के घरों के आसपास के इलाके में 500 मीटर के दायरे में विशेष एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग किया जा रहा है। इन जगहों पर मशीनों से बाहर एवं हैंड मशीन से घर के अंदर फॉगिंग हो रही है। स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिंह को इसका नोडल बनाया गया है।
Bihar News | Patna News| PMCH, NMCH, एम्स, आईजीआईसी, आईजीआईएमएस, गार्डिनर, राजवंशी
जानकारी के अनुसार, डेंगू के मच्छर दिन में काटते है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी के साथ इसे पनपने से रोका जा रहा है इसके साथ ही पटना नगर निगम की डोर टू डोर गाड़ियों, स्मार्ट सिटी की ओर से लगे पीएस सिस्टम एवं वीएमडी पर भी आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर 25 विशेष टीम को शहर के विभिन्न अस्पतालों के निगरानी के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इस इलाको के पास नियमित रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग की मॉनिटरिंग कर रहे है। इसमें PMCH, NMCH, एम्स, आईजीआईसी, आईजीआईएमएस, गार्डिनर, राजवंशी नगर सहित शहर के सभी अस्पताल शामिल हैं।
Bihar News | Patna News| आमजनों से अपील 155304 पर छिड़काव के लिए करें संपर्क
शहर के सभी बाजार एवं सार्वजनिक स्थल और घरों में भी विशेष रूप से चिन्हित कर फॉगिंग करवाया जा रहा है। जिससे आमजनों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही प्रतिदिन पटना नगर निगम की विशेष टीम की ओर से ऐसे एरिया को कवर किया जा रहा है जहां से फॉगिंग के लिए शिकायत आ रही है। आम जन 155304 एन्टी लार्वा के छिड़काव के लिए शिकायत कर सकते हैं।

















