spot_img

Indo -Nepal Border News: भारत-नेपाल बैठक की सुरक्षा चक्र तैयार, कोसी-गंडक पर नेपाल में अहम चर्चा, बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत?

spot_img
- Advertisement -

भारत-नेपाल बैठक: हर साल बिहार को अपनी विनाशकारी लहरों से डराने वाली कोसी और गंडक नदियों पर अब बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आगामी मॉनसून से पहले बिहार सरकार ने नेपाल के साथ मिलकर सुरक्षा चक्र तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में 2 मई को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक हाई-प्रोफाइल संयुक्त बैठक होने वाली है।

- Advertisement -

यह भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (JCKGP) की 11वीं महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें बिहार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के आला अधिकारी शिरकत करेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

फोकस बाढ़ सुरक्षा और सिंचाई व्यवस्था पर

इस बार की बैठक का एजेंडा बेहद खास है, जिसमें अधिकारियों का पूरा फोकस बाढ़ सुरक्षा और सिंचाई व्यवस्था के प्रभावी संचालन पर टिका है। बैठक में कोसी बैराज की सुरक्षा और उसके दोनों तरफ हो रहे तटबंधों के कटाव को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनेगी। अक्सर देखा गया है कि नेपाल क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के रखरखाव में कई तकनीकी बाधाएं आती हैं। इस भारत-नेपाल बैठक के जरिए उन प्रशासनिक और वित्तीय पेंचों को सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गज़बे हो गया! झारखंड पुलिस से 2 दिन की छुट्टी...और इधर बिहार पुलिस में हो गई भर्ती? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला... ऐसे काम ना चली बाबू, जानिए पूरा मामला

भारत-नेपाल बैठक: प्रमुख एजेंडे और चुनौतियों पर मंथन

इसके अलावा, पश्चिमी मुख्य नहर के गेट संचालन और अतिक्रमण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी आमने-सामने बात होगी। गंडक परियोजना को लेकर भी इस बार आर-पार की चर्चा होने की उम्मीद है। जलजमाव के कारण बर्बाद होने वाली कृषि भूमि और नहरों में गाद यानी सिल्ट की समस्या बिहार के किसानों के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। काठमांडू की इस टेबल पर नहरों में पानी के डिस्चार्ज लेवल को बनाए रखने और कटाव निरोधक कार्यों पर नेपाल की सहमति ली जाएगी। साथ ही कोसी टप्पू वन्यजीव क्षेत्र और परियोजना कर्मियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को भी इस बैठक के मुख्य एजेंडे में शामिल किया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धरातल पर बदलाव की उम्मीद

यह बैठक सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं बल्कि धरातल पर बदलाव लाने की एक कोशिश है। बिहार के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों की सुरक्षा इन नदियों के बेहतर प्रबंधन पर टिकी है। नेपाल क्षेत्र में सेवा पथों का निर्माण और वहां लगने वाले स्थानीय करों के विवाद को खत्म करना भी इस द्विपक्षीय वार्ता का हिस्सा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: ए-बीते हुए कल…तुमने सूली पे लटकते जिसे देखा होगा! | Deshaj Times Special Ep. 07 | कब मिलेगी बाबा Tilka Majhi...

अंग्रेजों की नीति ही यही थी — आदिवासी को आदिवासी से लड़वाओ। जो सबसे...

यात्रीगण ध्यान दें…समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर NI कार्य…कई रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रा से पहले जानें बड़ा अपडेट

अगर आप समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर...

Rahul Gandhi Statement: अश्विनी चौबे का पलटवार, कहा- ‘चोर ही सबसे ज्यादा शोर मचाता है’

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक हालिया बयान ने...

मस्जिद समाज सुधार: भागलपुर में इमामों का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इबादत नहीं, ऐसे बनेगी सुधार का केंद्र

मस्जिद समाज सुधार: भागलपुर में अब मस्जिदें सिर्फ इबादतगाह नहीं होंगी, बल्कि समाज को...