spot_img

Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

spot_img
- Advertisement -

Bihar BJP: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची है, और अब बीजेपी के भीतर भी बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पटना और दिल्ली के बीच बैठकों का दौर जारी है, जिसके बाद प्रदेश संगठन में एक बड़ी सर्जरी की तैयारी है। जल्द ही प्रदेश स्तर पर एक नई और मजबूत टीम का ऐलान हो सकता है।

- Advertisement -

पटना में सियासी हलचल के बीच बिहार भाजपा अपने ढांचे को नए सिरे से तैयार करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपनी नई टीम घोषित कर सकते हैं। पटना और दिल्ली में हुई शीर्ष स्तरीय बैठकों में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा फैसला संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव का है।

- Advertisement -

संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

इस बार आधे से ज्यादा पदों पर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। मौजूदा टीम के कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से मुक्त करने की तैयारी है, जिनमें प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष और मंत्री स्तर के पद शामिल हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं से स्पष्ट है कि यह संगठन में बदलाव व्यापक होगा। पुराने चेहरों की जगह नए कार्यकर्ताओं को आगे लाने की योजना है, साथ ही कुछ अनुभवी नेताओं को पदोन्नति देकर बड़ी जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बीजेपी के गढ़ में सेंध, क्या बदल रहा है बिहार का सियासी समीकरण? पढ़िए बीजेपी के 'मजबूत आधार' में बेचैनी?

नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलन

नई Bihar BJP टीम के गठन में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पार्टी हर वर्ग और हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देना चाहती है, इसलिए महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन में नई ऊर्जा लाने के लिए यह बदलाव जरूरी है। यही वजह है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई गई है।

अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से पद संभाल रहे नेताओं को इस बार आराम दिया जा सकता है, जिससे नए लोगों को आगे आने का मौका मिलेगा। हालांकि, संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ अनुभवी चेहरों को भी टीम में बनाए रखने की संभावना है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल में काम कर चुके कुछ नेताओं को पदोन्नति मिल सकती है, और उन्हें उपाध्यक्ष या महामंत्री बनाया जा सकता है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। कुछ वर्तमान महामंत्री और उपाध्यक्षों को हटाया जा सकता है, वहीं कुछ मंत्रियों और कार्यालय पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी से मुक्त करने की चर्चा है। हालांकि, अंतिम फैसला नई टीम के ऐलान के साथ ही साफ होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Railway News: दरभंगा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बिहार से काशी जाना होगा बेहद आसान, रेलवे ने फाइनल किया Vande Bharat Express रूट!

Vande Bharat Express: उत्तर बिहार से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और...

Jamui News : BIG Robbery, जमुई में रिटायर्ड रेलकर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट, पढ़िए पोती की शादी और चंद कदमों पर पुलिस...

Jamui Robbery: बिहार में दिनदहाड़े अपराधियों का दुस्साहस जारी है! जमुई के झाझा में...

Bihar Deputy CM Security: बिहार के उपमुख्यमंत्रियों को मिली Z-श्रेणी की सुरक्षा, नीतीश की Z+ बरकरार

Bihar Deputy CM Security: बिहार में सरकार बदलते ही सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव...

Siwan Security Campaign: सीवान में रातभर चला महा-अभियान, पुलिस ने खंगाले होटल और लॉज

Siwan Security Campaign: सीवान में पुलिस का डंडा चला है! शुक्रवार की शाम से...