
मुख्य बातें
दिघी ब्रिज के नीचे गैस वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने धावा बोला। महुआ रोड की ओर आए अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फिर उसी रास्ते वापस हो गए अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
हाजीपुर, देशज न्यूज (deshaj news) भाजपा सांसद की गैस एजेंसी से वैशाली में हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार को अपराधियों ने जमकर लूटपाट की । गैस एजेंसी के खुलते ही लुटेरे अन्अंदर घुस गए और कर्मचारियों पर पिस्तौल के बट से वार उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद लूटपाट कर चलते बने। लूट कितने की हुई है इसके बारे में बताया जाता है करीब 17 लाख की हुई है लेकिन इसकी जानकारी अभी आधिकारिक नहीं मिल सकी है।




वैशाली के जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघी गांव स्थित निषाद गैस एजेंसी में यह लूट हुई। यह गैस एजेंसी मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद की है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस पहुंचकर मौका-ए-वारदात तहकीकात कर रही है। जानकारी के मुताबिक करीब 8 से 10 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बना लिया। कैश लूट कर भागने में सफल हो गए. बताया जाता है कि अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 5 कर्मचारियों के हाथ पैर बांध दिया और फिर घटना को आसानी से अंजाम दिया।
वैसे सूत्र बताते हैं, नकाबपोश अपराधियों ने आज सुबह मुजफ्फरपुर के सांसद की गैस एजेंसी में धावा बोल 75 हजार रुपए लूटे हैं। वारदात को हाजीपुर सदर थाना खेत्र के दिघी गांव स्थित निषाद गैस एजेंसी में अंजाम दिया गया। लूट के दौरान अपराधियों ने पिस्तौल की बट से प्रहार कर कर्मियों को घायल भी कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन चल रही है।
जानकारी के अनुसार हाजीपुर सदर थाना खेत्र के दिघी गांव के निकट भाजपा सांसद अजय निषाद की निषाद गैस एजेंसी स्थित है। शुक्रवार की सुबह एजेंसी के खुलते ही बाइक पर आये तीन नकाबपोशों ने धावा बोल दिया7 लूटपाट शुरू कर दी। गैस एजेंसी के कर्मियों ने इसका विरोध किया तो पिस्टल की बट से मार कर उन्हें बदमाशों ने घायल कर दिया। बताया जाता है, अपराधियों ने गैस एजेंसी कर्मी से करीब 70 हजार लूट लिए हैं। घटना के बाद इलाके में ह़ड़कंप मचा है।
मुजफ्फरपुर सांसद के एजेंसीकर्मी से अपराधियों ने लूट लिए 70 हजार, पिस्टल की बट से मारकर किया जख्मी








You must be logged in to post a comment.