spot_img

Bihar Rain Alert: बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

spot_img
- Advertisement -

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। दोपहर में धूप तो शाम होते ही कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है। इसी बीच, मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें आने वाले 24 घंटों में भारी बदलाव की संभावना है।

- Advertisement -

अलर्ट वाले जिले और ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 19 जिलों के लिए Bihar Rain Alert जारी किया है।

- Advertisement -

जिन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

- Advertisement -
  • किशनगंज
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • भागलपुर
  • बांका
यह भी पढ़ें:  Bihar Government Action: बिहार में लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज, एक निलंबित, CM Samrat ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

इसके अलावा, जिन अन्य जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • सीतामढ़ी
  • शिवहर
  • मधुबनी
  • सुपौल
  • अररिया
  • मुजफ्फरपुर
  • दरभंगा
  • सहरसा
  • मधेपुरा
  • वैशाली
  • समस्तीपुर
  • खगड़िया
  • मुंगेर
  • जमुई

अगले 24 घंटों में भी Bihar Rain Alert के तहत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

तापमान में गिरावट और फिर बढ़ोतरी का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद, अगले 72 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, एक-दो दिनों के भीतर रात के न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले 24 घंटों का मौसम और हवा की रफ्तार

पिछले 24 घंटों में बिहार के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस डेहरी में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का अधिकतम तापमान 31.2 से 38.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया, जबकि राज्य का न्यूनतम तापमान 19.2 से 23.8 डिग्री के बीच रहा। पटना जिले में अधिकतम हवा की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...

Patna News: पटना में 65 करोड़ का संपत्ति कर बकाया: अब नगर निगम करेगा बड़ी कार्रवाई!

संपत्ति कर: पटना में अगर आपका भी कोई मकान या दुकान है और आपने...

बिहार सिंचाई व्यवस्था: CM Samrat का बड़ा कदम, हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

बिहार सिंचाई व्यवस्था: बिहार के किसानों की खुशहाली और खेतों को पानी पहुंचाने के...

Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु से जुड़ी...