Bihar DElEd News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) सत्र 2026-2028 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अब bsebdeled.com या biharboardonline.com पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। बिहार बोर्ड द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) सत्र 2026-2028 में एडमिशन के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 जून 2026 को द्वितीय पाली में और 9 जून से 22 जून तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
परीक्षा की तारीखें और महत्वपूर्ण निर्देश
डीएलएड प्रवेश परीक्षा पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया जी और सारण सहित राज्य के तय परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट) मोड से आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। एग्जाम में जूता-मोजा पहनकर आना प्रतिबंधित है, केवल चप्पल पहनकर ही आना होगा।
एडमिट कार्ड के साथ क्या-क्या लाना होगा?
परीक्षा के आवेदकों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय, गेट बंद होने का समय व अन्य आवश्यक निर्देश अंकित हैं। इन्हें अच्छी तरह पढ़ लें। अभ्यर्थियों को अपने ई-एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट पर कलर फोटो चिपकाकर लाना होगा। यह फोटो वही होनी चाहिए जो आवेदन में लगाई थी। मूल एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर जमा होगा, इसलिए अभ्यर्थी इसकी फोटोकॉपी अपने साथ अवश्य लाएं। एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य पहचान पत्र जरूर लाएं। इसकी फोटोकॉपी भी लानी होगी। बिना फोटो चिपकाए प्रवेश पत्र और बिना वैध फोटो पहचान पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी, जिसमें उनका फोटो, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और आइरिस कैप्चर किया जाएगा। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ठीक से हो सके, इसके लिए हाथ में मेहंदी, नेल पॉलिश या स्याही न लगाकर आएं।
- पेंसिल व बॉल पेन जरूर लाएं।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पूर्व ‘User Name’ और ‘Password’ आवंटित किए जाएंगे, जिसे कंप्यूटर पर डालकर वे निर्देश पढ़ सकेंगे और अपना विवरण (नाम, फोटो, विषय) जांच सकेंगे।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
दाखिला प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट व संस्थानों की प्राथमिकता (मेरिट कम चॉइस) के आधार पर संस्थान आवंटित होगा, जिसके लिए बिहार बोर्ड द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। डीएलएड डिप्लोमा प्राप्त युवा प्राइमरी लेवल की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये शिक्षक कक्षा 1 से 8 तक के टीचरों की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि टीईटी पास करना भी अनिवार्य होता है।
- न्यूनतम क्वलिफाइंग मार्क्स: अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 फीसदी।
- प्रवेश परीक्षा का प्रारूप: 120 अंक के 120 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा।
विषय-वार प्रश्नों की संख्या:
- सामान्य हिंदी / उर्दू – 25 प्रश्न
- गणित – 25 प्रश्न
- विज्ञान – 20 प्रश्न
- सामाजिक अध्ययन – 20 प्रश्न
- सामान्य अंग्रेजी – 20 प्रश्न
- तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता – 10 प्रश्न
मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, कैलकुलेटर घड़ी, पेजर, ईयरफोन, रिकॉर्डिंग यंत्र, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, नोटबुक या रफ पेपर परीक्षा भवन में ले जाना पूर्णतया वर्जित है।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







