spot_img

Patna Political News: सीएम सम्राट चौधरी के स्केच पर बवाल, ट्रोल होते ही बिल्डर ने पोस्ट डिलीट की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेंट किए गए स्केच को लेकर सोशल मीडिया पर मची सनसनी। लोगों द्वारा जमकर ट्रोल किए जाने के बाद पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव को अपनी पोस्ट हटानी पड़ी, जिससे यह मामला और गरमा गया।

spot_img
- Advertisement -

Patna Political News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर सीएम के साथ-साथ एक बिल्डर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

संजीव श्रीवास्तव ने भेंट किया था मुख्यमंत्री का स्केच

दरअसल, पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव ने हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने हाथ से बनाया हुआ मुख्यमंत्री का एक स्केच सीएम को भेंट किया। इस मुलाकात की तस्वीर संजीव श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर भी साझा की। तस्वीर में सम्राट चौधरी उस स्केच को गौर से देखते हुए नजर आ रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Update: उमस भरी गर्मी से राहत! बिहार के 24 जिलों में येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश

हालांकि, यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने स्केच को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। यूजर्स ने संजीव श्रीवास्तव को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अपनी पोस्ट हटानी पड़ी। लेकिन तब तक कई लोगों ने उस तस्वीर को डाउनलोड कर साझा करना शुरू कर दिया था।

Patna Political News: सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

संजीव श्रीवास्तव ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर तीन और तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें से एक में वे सीएम को चांदी का गदा भेंट करते नजर आए, दूसरी तस्वीर में शॉल भेंट कर रहे थे, और तीसरी तस्वीर में फूल देते हुए दिख रहे थे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खासकर स्केच वाली तस्वीर को लेकर संजीव श्रीवास्तव को खूब ट्रोल किया। पंकज झा नाम के एक यूजर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिल्डर संजीव श्रीवास्तव ने एक स्केच गिफ्ट किया। सम्राट चौधरी उसे निहार भी रहे हैं। यही सोच रहे होंगे कि आखिर ये स्केच किसका है।’ वहीं, मंटू विजय चौधरी नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मजनू भाई ने पेंटिंग बनाया होगा।’ ट्रोल होने के बाद संजीव श्रीवास्तव ने इंस्टाग्राम से भी यह तस्वीर हटा दी।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Jawaharlal Nehru : जवाहरलाल की पुण्यतिथि पर विजय चौधरी का 'महंगाई कंट्रोल करने की कोशिश, कहा - 'विदेश यात्रा पर रोक अच्छा कदम'

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Ambulance News: स्वास्थ्य मंत्री के एक फोन ने खोला पोल, 102 एंबुलेंस सेवा के कई कर्मचारी बर्खास्त

Patna Ambulance News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 102 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। औचक कॉल के बाद गंभीर अनियमितताएं सामने आने

Darbhanga -Biroul Court News: बिरौल में मद्य निषेध न्यायालय की राह खुली, 15 लाख को मिलेगी राहत

बिरौल अनुमंडल में मद्य निषेध न्यायालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। अधिवक्ता कैलाश कुमार की पहल पर विभाग ने प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा। इससे 15 लाख की आब

Darbhanga News: बेनीपुर बकरीद न्यूज़: शांति समिति की बैठक में SDPO का कड़ा संदेश, उपद्रवियों पर रहेगी पैनी नजर

बेनीपुर बकरीद न्यूज़: बेनीपुर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। SDPO बासुकीनाथ ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि हर चौक-चौराहे पर पुलिस क

Darbhanga – Ghanshyampur Bakrid News: पुलिस का फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को सीधे जेल!

Ghanshyampur Bakrid News: बकरीद से पहले घनश्यामपुर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और अफवाह फैल