back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बिहार सरकार का Master Plan, Bihar के किसी भी कोने से Patna अब सिर्फ 3 घंटे में, हर 20 KM पर मिलेगी 4 लेन सड़क

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Patna | बिहार सरकार का Master Plan, Bihar के किसी भी कोने से Patna अब सिर्फ 3 घंटे में, हर 20 KM पर मिलेगी 4 लेन सड़क | बिहार में यातायात को सुगम बनाने और सफर को तेज करने के लिए राज्य की चार प्रमुख नदियों—गंगा, सोन, गंडक और कोसी पर 12 और पुल बनाए जाएंगे। इन पुलों के निर्माण के बाद राज्य में बड़े पुलों की कुल संख्या 51 हो जाएगी।

- Advertisement -

पटना पहुंचने के समय को कम करने की योजना

राज्य सरकार ने पहले किसी भी कोने से 6 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य तय किया था, जिसे अब 5 घंटे कर दिया गया है।

- Advertisement -
  • 2027 तक यह समय घटाकर 4 घंटे किया जाएगा।

    - Advertisement -
  • 2035 तक राज्य के किसी भी कोने से सिर्फ 3 घंटे में पटना पहुंचने की योजना है।

  • इसके लिए 5000 किमी सिंगल लेन सड़क को चौड़ा किया जाएगा और हर 20 किमी पर चार लेन सड़क उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर: Bihar Paramedical Education पर विधानसभा में तीखी बहस... पढ़िए फकफकाती उम्मीद और टूटते विश्वास

चार नदियों पर पुल निर्माण की स्थिति

नदीमौजूदा पुलनिर्माणाधीननए प्रस्तावित पुलकुल पुल (निर्माण के बाद)
गंगा79319
सोन5128
गंडक73414
कोसी52310

यहां बनेंगे नए पुल

गंगा नदी पर

  • बक्सर: मौजूदा पुल के समानांतर तीन लेन का नया पुल।

  • मटिहानी-साम्हो: रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे पर छह लेन पुल।

  • कहलगांव: चार लेन पुल।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: अगले 48 घंटे में बिहार का मौसम लेगा करवट, 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सोन नदी पर

  • वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे पर नया पुल।

  • पटना-आरा-सासाराम मार्ग पर पुल।

गंडक नदी पर

  • वीटीआर बाइपास: चार लेन पुल।

  • पतजिरवा (NH 727A): चार लेन पुल।

  • गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग: छह लेन पुल।

  • सत्तरघाट: चार लेन पुल।

कोसी नदी पर

  • गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग: छह लेन पुल।

  • पटना-पूर्णिया मार्ग: सिमरी-बख्तियारपुर के पास छह लेन पुल।

  • कुरसेला: चार लेन अतिरिक्त पुल।

यह भी पढ़ें:  Bihar Power Cut: इस गर्मी नहीं सताएगा 'पावर कट' का डर... बिजली कंपनियों ने की पुख्ता तैयारी, जानिए पूरी योजना...बिना किसी रुकावट के... बड़ी तैयारी

योजनाओं का उद्देश्य

बिहार की अधिकांश नदियों के कारण यात्रा में देरी होती है, इसलिए पुलों का विस्तार बेहद जरूरी है। सरकार का लक्ष्य 2035 तक राज्य में ऐसी सड़क एवं पुल व्यवस्था बनाना है, जिससे किसी भी कोने से पटना मात्र तीन घंटे में पहुंचा जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, जानिए अब तक की पूरी कमाई!

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जो...

CNG SUV: कम खर्च में धमाकेदार परफॉर्मेंस और स्पेस का बेजोड़ संगम!

CNG SUV: अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और एक ऐसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें