spot_img

बिहार विक्ट्री और फैक्ट्री…बीड़ी जलाई ले…GST और धुंआ…Bihar Election का चुनावी कांव-कांव Manoranjan Thakur के साथ

spot_img
- Advertisement -

ह खबर पूरी तरह बिहारी स्टाइल की हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा है। इसमें PM मोदी, लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस, बिहार का अपमान, चुनावी माहौल और विवादित बयान सब कुछ का जूस मिक्सड है। गुस्सा, राष्ट्रवाद, चुनावी गर्मी और जिज्ञासा के केंद्र में बिहार चुनाव की तनिक और दूरगामी अभिव्यक्ति में वह सब है जो भनभनाहट के बीच आजाद जनता की सिरहाने लोट-पोट होने को पूरी तरह माकूल मूड में है।@देशज टाइम्स चुनावी कांव-कांव, पॉलिटिकल डेस्क कॉर्नर से मनोरंजन ठाकुर।

- Advertisement -

बीड़ी से बिहार तक, गुजरात फार्मूला यानि…

इसमें, बिहार की बेइज्जती से बवाल भी है! PM मोदी-लालू आमने-सामने हैं। कांग्रेस के ट्वीट पर सियासत गरम तवे पर भी है। बीड़ी से बिहार तक…गुजरात फार्मूला यानि कुल मिलाकर बिहार में चुनावी ड्रामा पीक पर है! बीड़ी के धुएं से वोट की चोट तक – NDA बोला, बिहार कांग्रेस को सिखाएगा सबक!

- Advertisement -

बिहार की चुनावी जवानी में लसलसाहट साफ है

‘B’ से सिर्फ बीड़ी नहीं बिहार भी है! JDU-BJP नेताओं ने कांग्रेस को जब लताड़ा-लालू यादव सामने आए। खुलकर मोदी को चुनौती दी – गुजरात फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा! यानि…अब बिहार की चुनावी जवानी में लसलसाहट साफ है।@देशज टाइम्स चुनावी कांव-कांव, पॉलिटिकल डेस्क कॉर्नर से मनोरंजन ठाकुर।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Road Accident News: बख्तियारपुर में भीषण हादसा, बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा दुखों का पहाड़, दो की मौत

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संग्राम तेज: बीड़ी, GST और मां..आज ना छोड़ेंगे…बस

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले अभी न हुआ हो, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। एनडीए और विपक्ष आमने-सामने हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी और एनडीए विपक्ष पर हमलावर है, तो दूसरी ओर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोशल मीडिया पोस्ट से माहौल को और गरमा रहे हैं।

ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से

लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा –
“ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।”

इससे पहले भी लालू यादव ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए पूछा था –
“क्या प्रधानमंत्री ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि पूरे बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो?”

बिहार में मेरी मां को गालियां दी गईं

प्रधानमंत्री मोदी ने 2 सितंबर को प्रतिक्रिया देते हुए कहा था –
“बिहार में मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का नहीं बल्कि देश की मां-बहन-बेटी का अपमान हैं।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस अपमान को कभी भूल नहीं पाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Mineral Transport News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन पर सरकार का 'कड़ा' प्रहार! 10 जून से लागू होंगे नए सख्त नियम

बीड़ी और GST पर कांग्रेस का विवादित ट्वीट

सियासी घमासान में नया मोड़ तब आया जब केरल कांग्रेस ने बीड़ी और बिहार को जोड़ते हुए विवादित पोस्ट किया।

ट्वीट में दिखाया गया कि बीड़ी पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जबकि अन्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया गया। बीजेपी ने इसे “बिहार और बिहारियों का अपमान” करार दिया।

सम्राट चौधरी और संजय झा का कांग्रेस पर हमला

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा –
“प्रधानमंत्री का अपमान करने के बाद अब बिहार का अपमान, कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करता है।”

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बोले –
“B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है। कांग्रेस के पास वह नहीं है। बिहार का मजाक बनाना कांग्रेस की नीचता है।”

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य के नवभोर का स्वर

उन्होंने याद दिलाया कि बिहार ही वह धरती है जहां माँ जानकी का प्राकट्य हुआ, बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ, संविधान का पहला मसौदा बना और गांधी जी को राष्ट्रपिता का खिताब मिला।

बीजेपी का दावा: NDA की जीत तो भारी मतों से तय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा –

NDA गठबंधन चट्टानी एकता के साथ चुनाव की तैयारी कर रहा है। 69 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा और विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। विपक्ष केवल “भ्रमजाल और नकारात्मक राजनीति” कर रहा है।

क्यों गर्म है बिहार की राजनीति?

अब आइए आपको यह भी बताएं आखिर बिहार की राजनीति में इतनी गर्मी क्यों है। दरअसल, शुरूआत मां-बेटी और महिला सम्मान पर बयानबाज़ी से हुई। इसके बाद बीड़ी और जीएसटी को लेकर कांग्रेस का विवादित ट्वीट सामने आया। लालू यादव की आक्रामक पॉलिटिक्स सामने आई। एनडीए की एकजुट रणनीति और सम्मेलन सामने दिखा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Police Promotion रेंज के 269 पुलिसकर्मियों को मिलेंगी पदोन्नति!

Bhagalpur Police Promotion News: भागलपुर रेंज के पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने रेंज के कुल 269 पुलिसकर्मियों की#BhagalpurPolice,#BiharPolice,#PolicePromotion

Bihar Monsoon News: मॉनसून पर आई बिहार के लिए सबसे बड़ी खबर! किसान भाइयों अब तो खुशियों की तोरणद्वार सजा लीजिए!

बिहार में मॉनसून अपने तय समय पर दस्तक देगा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी खुशखबरी। पहले देरी की आशंका थी, लेकिन अब 13 से 15 जून के बीच मॉनसून राज्य में प्रवेश#BiharMonsoon,#BiharWeather,#AgricultureNews

Bihar Corruption News: करोड़ों का घोटाला! रिशु श्री मामले में 3 अधिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी IAS फरार, राज्य में सनसनी!

बिहार भ्रष्टाचार न्यूज़: रिशु श्री टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी IAS संजीव हंस अभ#BiharCorruption,#RishuShriScam,#SanjeevHans

Bhagalpur Bridge News: बड़ा फैसला! भागलपुर का ‘जीवनरेखा’ विक्रमशिला सेतु अब नहीं रहेगा जर्जर, जानें कब तक होगा निर्माण

भागलपुर के ऐतिहासिक विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम ने पुल का गहन निरीक्षण कर मरम्मत की य#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharInfrastructure