Bihar News:Bihar will get new Chief Secretary and DGP together। but who…? तय है। बिहार को एक साथ नए मुख्य सचिव और DGP दोनों मिलेंगे। मगर कौन…? बिहार के पुलिस महानिदेशक (Bihar DGP) राजविंदर सिंह भट्टी (RS Bhatti) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए महानिदेशक (DG CISF) बनाए गए हैं।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा का कार्यकाल इसी माह
वहीं, बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। ऐसे में, Bihar को एक साथ नए मुख्य सचिव भी मिलेंगे। नया पुलिस कप्तान DGP भी। मगर कौन…? संभावना है कि गुरुवार को नए डीजीपी का नाम तय हो जाएगा। इस रेस में कई नाम चल रहे हैं। मगर, ताजा जो जानकारी छनकर आ रही है। इसमें, दो नाम सबसे अधिक ऊपर है। आगे है।
तो क्या? बिहार के नए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा होंगे
जानकारी के अनुसार,बिहार के नए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा होंगे, इसकी संभावना अधिक है। वैसे, नए मुख्य सचिव के नाम पर चैतन्य प्रसाद, केके पाठक और एस सिद्धार्थ के नाम भी सामने हैं। लेकिन, अधिक संभावना है कि अमृत लाल मीणा को ही बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।
1990 बैच के आइपीएस अधिकारी श्री भट्टी की नियुक्ति सितंबर 2025 तक
वहीं, 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी श्री भट्टी की नियुक्ति सितंबर 2025 तक बतौर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए महानिदेशक (DG CISF) की गई है। ऐसे में, अब बिहार के लिए नए डीजीपी की तलाश तेज हो गयी है।
विनय कुमार नए डीजीपी की रेस में सबसे आगे
इसमें, वैसे तो वर्तमान में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी सह सीएमडी विनय कुमार (1991 बैच) नए डीजीपी की रेस में सबसे आगे हैं। इसके अलावा निगरानी के डीजी आलोक राज (1989 बैच) और बिहार गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवाएं की डीजी शोभा ओहटकर (1990 बैच) भी डीजीपी की रेस में शामिल हैं।
डीजीपी बनने की रेस में तीनों आईपीएस अधिकारियों के बीच
लेकिन,बिहार के डीजीपी बनने की रेस में तीनों आईपीएस अधिकारियों के बीच विनय कुमार बिहार के नए डीजीपी होंगे, इसकी संभावना अधिक है। जानकारी के अनुसार,अमृत लाल मीणा 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे अमृत लाल मीणा अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे कोयला विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
तो क्या केंद्र से वापस लौटेंगे अमृत लाल मीणा?
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर काम कर चुके अमृत लाल मीणा को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाने की तैयारी चल रही है। सूत्र बता रहे हैं कि इसके लिए केंद्र से पत्राचार भी हुआ है।
हालांकि, वरीयता का पेंच है, मगर, संभावना यही है
वैसे अगर विनय कुमार डीजीपी नियुक्त होते हैं तो बिहार सरकार इस बार भी सीनियर अफसरों को दरकिनार करने की परंपरा निभाएगी। क्योंकि आरएस भट्टी 1990 बैच के थे लेकिन 1989 बैच के आलोक राज की जगह उन्हें ही डीजीपी बनाया गया। विनय कुमार तो 1991 बैच के हैं। इस लिहाज से आलोक राज और शोभा अहोतकर दोनों की ही ज्वाइनिंग उनसे पहले की है।