back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

BiharElectionAnnounced-बिहार चुनाव 28 अक्टूबर, 3 व 7 नवंबर को, गिनती 10 नवंबर को

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नयी दिल्ली, देशज न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर व सात नवंबर को वोट डाले जाएंगें। मतगणना दस नवंबर को होगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद बिहार में चुनाव प्रचार भी तेज हो जाएंगे।

- Advertisement -

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बहुप्रतिक्षित बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बेहद असाधारण परिस्थितियों में कराए जा रहे हैं। इन परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकोल के संबंध में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisement -

चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई हैं। उन्होंने कहा, विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवम्बर और सात नवम्बर को होंगे।Bihar Assembly Election 2020 Date: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों ऐलान, 3 चरणों में डाले जाएंगे वोटतीनों चरणों की मतगणना एक ही दिन दस नवम्बर को होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण क्वारंटाइन में रहने वाले मतदाता या तो पोस्टल बैलट से मतदान कर सकते हैं या फिर वे अंतिम चरण के चुनाव के दिन अपने अपने मतदान केन्द्रों में स्वास्थ्य अधिकारियों की देख रेख में मतदान करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Congress में नेतृत्व का संकट: आखिर क्यों नहीं मिल रहा विधायकों को नेता?

चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक कोरोना में मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स के इस्तेमाल के अलावे कई बातों का राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, मतदाताओं व चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को ध्यान में रखना होगा। पूरे चुनाव प्रकिया में सभी लोगों को मास्क का इस्तेमाल करना होगा।

उम्मीदवार को डोर टू डोर कैंपेन में सिर्फ पांच लोगों के जाने की इजाज़त होगी। उम्मीदवार अपने साथ सिर्फ अपने अलावा चार लोगों को साथ ले जा सकेगा। इसके अलावा नामांकन के दौरान उम्मीदवार को अपने साथ दो लोग व दो गाड़ियों को ले जाने की इजाज़त होगी। इसके अलावा पहली बार जमानत राशि ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है। पब्लिक मीटिंग और रोड शो की अनुमति गृह मंत्रालय और राज्यों के कोरोना पर दिशा निर्देशों के अनुसार मिलेगी. रोड शो में 5-5 गाड़ियों के बीच में आधे घंटे का गैप होना चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में UPI One World का नया अध्याय

UPI: भारत की डिजिटल क्रांति में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है।...

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

सूर्य ग्रहण 2026: जानिए क्या करें और क्या न करें, इसका प्रभाव और सावधानियां

Surya Grahan 2026: आकाशीय पिंडों की चाल, ब्रह्मांड की अद्भुत लीला और ज्योतिषीय महत्व,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें