back to top
⮜ शहर चुनें
जून, 11, 2026
spot_img

डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले, 3 साल पहले लालू ने मुझे मारने के लिए किया था तांत्रिक अनुष्ठान

spot_img
- Advertisement -

पटना,देशज न्यूज। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने रविवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाया. सुशील मोदी ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा- लालू यादव ने मुझे मारने के लिए 3 साल पहले तांत्रिक अनुष्ठान करवाया था। उन्हें जनता पर भरोसा नहीं है। यही वजह है कि तंत्र मंत्र और प्रेत साधना कराते हैं।

- Advertisement -

कोरोना पॉजिटिव सुशील मोदी अभी पटना एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं। उनके इस आरोप पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे अजीब बयान पर मैं क्या बोलूं. सुशील मोदी से ऐसी उम्मीद नहीं थी. तेजस्वी ने कहा- सुशील मोदी को बेरोजगारी पर बोलना था. इंडस्ट्री, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर बोलना चाहिए था. 15 साल के दौरान क्या किया, ये बताना चाहिए था. ऐसे मौके पर ऐसे अंधविश्वासी बयान अजीब हैं।

- Advertisement -

चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव पर सुशील मोदी ने कहा- लालू खुद को बचाने के लिए तंत्र-मंत्र और पशुबलि कराते रहे. इसके बावजूद वे न जेल जाने से बचे, न ही सत्ता बचा पाए. प्रेत साधना भी उनको 14 साल की जेल से बचा नहीं सकी. लालू विधानसभा चुनाव के पहले रांची के केली बंगले में जेल मैन्युअल की धज्जी उड़ाते हुए नवमी के दिन तीन बकरों की बलि देने वाले हैं. उन्हें आभास हो चुका है कि हाशिये पर पड़े कुछ दलों से गठबंधन और सिर्फ वादों से पार्टी की नैया पार नहीं लगा सकते।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार के शिक्षकों को बड़ी राहत! अब विशेष WhatsApp ग्रुप से जुड़ेंगे टीचर, मिलेगी मेंटरिंग, बदल जाएगी पढ़ाई

डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू इतने अंधविश्वासी हैं कि उन्होंने न केवल तांत्रिक के कहने पर सफेद कुर्ता पहनना छोड़ा, बल्कि तांत्रिक शंकर चरण त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया। उसी तांत्रिक ने विंध्याचल धाम ( मिर्जापुर) में लालू प्रसाद से तांत्रिक पूजा कराई थी।

सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ अखबारों की कटिंग शेयर की है. इसमें उन्होंने लालू और उनके अंधविश्वास से जुड़े किस्से शेयर किए हैं. कुछ अखबारों को दिए इंटरव्यू में सुशील मोदी ने कहा- 2009 में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने तारेगना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब ग्रहण के समय बिस्कुट खा लिया, तब अंधविश्वासी लालू प्रसाद ने कहा था कि इससे अकाल पड़ेगा, जबकि बिहार में एनडीए शासन के दौरान कृषि पैदावार बढ़ी. 2005 में जब जनता ने लालू-राबड़ी के कुशासन को खारिज कर दिया, तब लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री आवास छोडऩे में डेढ़ महीने लगा दिये थे. बाद में कहा कि वे आवास की दीवार में ऐसी तंत्रसिद्ध पुडिय़ा रख आए हैं कि अब कोई वहां नहीं टिक पाएगा. लेकिन, उसी आवास में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल से बिहार की सेवा कर रहे हैं।

26 मई, 2014 को नरेंद्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब लालू प्रसाद ने शपथ ग्रहण के मुहूर्त गोधूलि बेला को अशुभ बता दिया और कहा कि सरकार पांच साल नहीं चलेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने 5 साल सरकार चलाई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay
error: कॉपी नहीं, शेयर करें
LIVE
बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले देशज पर ⚡ अभी जॉइन करें
JOIN
NEWS
BIHAR
DESHAJ
24×7
WA