back to top
4 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar News| बिहार में अब होगा अपराधियों का सीधा एनकाउंटर

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News| बिहार में अब अपराधियों का सीधा एनकाउंटर होगा। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यूपी और बिहार एक ही मॉडल है। यूपी में राम है तो बिहार में जानकी है। यूपी में बाद में एनकाउंटर मॉडल (Deputy CM Vijay Kumar Sinha said, now there will be direct encounter of criminals in Bihar) लागू हुआ है। बिहार में 2005 से ही यह मॉडल है। लेकिन, अब इसमें तेजी दिखाई देगी। यह कहना है डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) का। पत्रकारों से बात करते श्री सिन्हा राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे। पढ़िए पूरी खबर

Bihar News| बिहार में विपक्ष के टारगेट पर अपराध है

जानकारी के अनुसार, बिहार में विपक्ष के टारगेट पर अपराध है। तेजस्वी यादव लगातार एक्स पर अपराधियों के मनोबल की बात कहकर सरकार को घेर रहे हैं। इसका सीधा जवाब अब बढ़ते अपराध पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध पर हर हाल में अंकुश लगेगा। लगाम लगाने को लेकर अपराधियों का सीधे एनकाउंटर होगा।

Bihar News| अपराधी जो भाषा समझेंगे अब उसी भाषा में कार्रवाई होगी

पटना में मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि अपराधी जो भाषा समझेंगे अब उसी भाषा में कार्रवाई होगी। बिहार में भी एनकाउंटर मॉडल को फॉलो किया जाएगा। विजय सिन्हा ने कहा कि यूपी में बाद में एनकाउंटर मॉडल लागू हुआ है। बिहार में 2005 से ही यह मॉडल है। लेकिन, अब इसमें तेजी दिखाई देगी। एनडीए सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपराधियों को खत्म करने का निश्चय किया है। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

Bihar News| यूपी और बिहार एक ही मॉडल है।

विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शहाबुद्दीन गैंग के इनामी अपराधी सुमित का एनकाउंटर किया गया है। एसटीएफ ने सुमित का एनकाउंटर किया है। मुजफ्फरपुर के बैंक लुटेरों को भीं इनकाउंटर किया गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि यूपी और बिहार एक ही मॉडल है। यूपी में राम है तो बिहार में जानकी है।

Bihar News| राहुल गांधी को तीन बार लॉन्च करने की कोशिश

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) ने राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक कहने पर कड़ा हमला बोला है। कहा कि राहुल गांधी सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और सदन में हिंदुओं पर प्रहार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी रामचरितमानस का अपमान करने वाले राजद के साथ है और तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रही है। राहुल गांधी को तीन बार लॉन्च करने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार वे असफल रहे हैं।पहले जवाहरलाल नेहरू ने हिंदुओं का अपमान किया था, फिर इंदिरा गांधी ने और अब राहुल गांधी ने वही किया है।

Bihar News| महात्मा गांधी के आखिरी शब्द ‘हे राम’ थे

राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने भी हिंदुओं को दूसरे दर्जे पर रखा था। राहुल गांधी जैसा व्यक्ति संसद के लायक नहीं है। राहुल गांधी ने हिंदुओं को आतंकवादी कहकर भारतीयों का अपमान किया है। हिंदुओं को सहिष्णुता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन राहुल गांधी उन्हें हिंसक बता रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) कि महात्मा गांधी के आखिरी शब्द ‘हे राम’ थे। सिखों के कत्लेआम के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बंगाल में हो रही हिंसा का समर्थन करके ये लोग सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Bettiah News| मालदीप में मजदूर की मौत, एजेंट पैसे ऐंठे, छोड़ दिया मरने
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें