back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जेडीयू में शामिल हुए पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, CM नीतीश कुमार ने दिलाई सदस्यता

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को जदयू में शामिल हो गए। उन्होंने पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

- Advertisement -

चुनाव से पहले नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद श्री पांडेय जदयू में आए हैं। पिछले कई दिनों से जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि उनके भाजपा में भी जाने की अटकलें लगी थी मगर आज  उन्होंने विधिवत जेडीयू की सदस्यता लेकर राजनीति में उतरने का पूरा मन दिखाया।

- Advertisement -

इससे पूर्व शनिवार को उनकी सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ही जेडीयू में जाने की चर्चा तेज हो गई थीं। हालांकि उस समय यह तय नहीं हुआ था, किस दिन जेडीयू में शामिल होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Health News: बिहार विधानसभा में उठा स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा, रणविजय साहू और विनय बिहारी ने खोली पोल

वहीं,श्री पांडेय के लोकसभा उपचुनाव लड़ने की भी चर्चाएं चल रही हैं। इसको लेकर भी पांडेय ने किसी तरह की संभावना से इनकार किया था। पांडेय ने कहा था,चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने फिलहाल कोई रणनीति नहीं बनाई है। डीजीपी पद से रिटायरमेंट लेने के बाद कहा था, नीतीश कुमार ने उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने दिया, इसीलिए वे जेडीयू कार्यालय में उन्हें धन्यवाद देने गए थे, लेकिन रविवार की सुबह  जेडीयू की सदस्यता लेकर उन्होंने परिपक्व राजनीतिक होने का भी परिचय दे दिया।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में UPI One World का नया अध्याय

UPI: भारत की डिजिटल क्रांति में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है।...

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

सूर्य ग्रहण 2026: जानिए क्या करें और क्या न करें, इसका प्रभाव और सावधानियां

Surya Grahan 2026: आकाशीय पिंडों की चाल, ब्रह्मांड की अद्भुत लीला और ज्योतिषीय महत्व,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें