spot_img

KK Pathak News| “हाय लंबी जुदाई…” KK Pathak गए लंबी छुट्टी पर

तीस जून तक बिहार की शिक्षा विभाग में खामोशी, शांति दिखेंगी। मगर, क्या यह तूफान के आने से पहले की शांति होगी। क्या केके पाठक लौटेंगे। या केके पाठक की छु्टी हो गई है। ऐसे तमाम, कयास, तमाम संभावनाओं के बीच उस व्यक्तित्व के लिए कई संभावनाओं को जन्म और खंगालता है, जो विवादित रहा है, जो संयमित कार्य के प्रति उन्नत दृष्टिकोण रखता है, जो व्यवस्था सुधारना भी जानता है, जिसने सिस्टम को सुधारा भी है। आज जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था दिख रही। पूरी तरह पटरी पर लौटती, दौड़ती नजर आ रही, लेकिन ऐसा, दौड़ना, उन्नति की राह को पसंद करना, बिहार के बूते के बाहर की चीज है। यहां, कोई भी अड़ियल, ईमानदार अधिकारी ऐसा अपने बारे में सुनना, जानना पसंद नहीं करेगा जो समर्पित हो, काम करता हो, करवाना जानता हो, ऐसे में लंबी जुदाई...बिहार को खलेगा। शिक्षा विभाग का सालता रहेगा...यकीं मानिए...

spot_img
- Advertisement -

KK Pathak News| “हाय लंबी जुदाई…” KK Pathak गए लंबी छुट्टी पर| जहां, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) की छुट्टी मंजूर कर ली गयी है। केके, बिहार शिक्षा विभाग से लंबी (KK Pathak went on long leave) छुट्‌टी पर जा रहे हैं। केके पाठक 3 जून से 30 जून तक उपार्जित अवकाश पर रहेंगे।

- Advertisement -

KK Pathak News| मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार

अब केके पाठक के छुट्टी पर चले जाने से बाद से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार मिला है। सरकार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे केके पाठक ने दो दिन पूर्व छुट्टी के लिए अर्जी थी दी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के सिंहवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर गायब, अस्पताल बंद करने का आदेश| एसए हेल्थ केयर में ICU | पढ़िए - ताबड़तोड़

KK Pathak News| नाराजगी, कई कारण, जारी पत्र के अनुसार,

जानकारी के अनुसार,विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, केके पाठक तीन से 30 जून तक उपार्जित अवकाश पर रहेंगे। पाठक ने लंबी छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इसे स्वीकृत करते हुए पत्र भी जारी कर दिया है। केके पाठक के अवकाश पर जाने को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ का कहना है कि पाठक नाराज होकर अवकाश पर जा रहे हैं। कुछ का कहना है कि वे शुक्रवार को रिटायर हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव को एक्सटेंशन चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण छुट्टी पर जा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में बन रहा बिहार का सबसे बड़ा टेक पार्क: सरकार की होगी 1071 करोड़ की कमाई, क्या है प्लान?

KK Pathak News| स्कूल की टाइमिंग और शिक्षकों की छुट्टी

कुछ लोग केके पाठक के छुट्टी पर जाने का कारण स्कूल की टाइमिंग और शिक्षकों की छुट्टी को लेकर हुए विवाद से भी जोड़कर कर देख रहे हैं। दरअसल, भीषण गर्मी की वजह से स्कूल में बच्चों की तबीयत खराब हो रही थी, जिसे देखते हुए सीएम ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने बच्चों को तो छुट्टी दे दी थी लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी थी, जिसका काफी विरोध हुआ। हालांकि, एकबार और केके के जाने की बात सामने आई थी कि वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं, मगर इसके बाद भी वह शिक्षा विभाग को संभालते रहे। तो क्या फिर संभालेंगे?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News जापान में बिहार के स्टार पैरा तैराक ने किया शर्मसार! महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, बिना खेले लौटे घर | मधुबनी का है...

Bihar Para Swimmer: जापान में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में बिहार के पूर्व विश्व नंबर-1 पैरा तैराक शम्स आलम पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी से छेड़छाड #BiharNews,#ParaSwimmer,#ShamsAlam

Samastipur Road Accident समस्तीपुर में मेला देखने जा रहे बैंककर्मी को कार ने रौंदा, मौके पर मौत, भाई-दोस्त अस्पताल में!

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में भीषण सड़क हादसे में 32 वर्षीय बैंककर्मी अमन वर्मा की मौत हो गई। वह अपने भाई और दोस्त के साथ मेला देखने जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार क #SamastipurNews,#BiharAccident,#RoadSafety

Varanasi Elephant हथिनी के बिहार लौटते ही बेकाबू हुआ हाथी, 13 घंटे चला रेस्क्यू; डॉक्टर ने बताई ‘प्यार’ की ये चौंकाने वाली वजह!

Varanasi Elephant: बिहार से आई हथिनी के जाते ही वाराणसी में हाथी बेकाबू हो गया, जिसे काबू करने में 13 घंटे लगे। कानपुर चिड़ियाघर के डॉक्टर ने इसके पीछे की वजह बताई है। #VaranasiNews,#ElephantRescue,#BiharElephant

Sonia Gandhi सोनिया गांधी ने पहली बार खोला दिल! इंस्टाग्राम पर बताई ‘प्यार, कर्तव्य और नुकसान’ की अनसुनी कहानी

Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने अपने जीवन के व्यक्त #SoniaGandhi,#BelongingAJourneyOfLove,#Congress