back to top
18 मार्च, 2024
spot_img

KK Pathak News| Bihar Education Department |Holiday In Schools| गजब भयो रामा, जुलम भयो रे…

Title है| दो हंसों का जोड़ा। Film: गंगा जमुना| Music Director: नौशाद अली| Lyricist: शकील बदायुनी | Singer लता मंगेशकर| राग Bhairavi...| गजब भयो रामा, जुलम भयो रे...मोरा सुख चैन भी, जीवन भी मोरा छिन लिया...| यह गीत नहीं है। यह, बिहार की मौजूदा शैक्षणिक व्यवस्था है। जो अनुसंधान की जद में है। लगातार प्रयोगवाद के दौर में है| बिहार की शैक्षणिक गतिविधियों के पंख लगते हैं कि कतरन शुरू। इस कांट-छांट के सूत्र में सरकार भी है। शिक्षा विभाग भी है। तो, इसके पिरोए भंवर जाल में सरकार के अपने भी हैं। शिक्षक संघ भी है। अब देखिए ना | सरकारी स्कूलों में छुट्‌टी का ऐलान सरकार ने क्या किया। बवेला मचा है। सरकार के अपने ही, सरकार को घेर रहे हैं। शिक्षा विभाग को रोबोट बता रहे हैं। ऊपर से शिक्षक संघ आग-बबूला हुआ पड़ा है। आंदोलन की अल्टीमेटम वाली गर्मी परोस रहा है। ऐसे में, दुविधा की तलवार...दोनों तरफ है। माया मिली ना राम...क्या होगा...अंजाम? सरकार और शिक्षा विभाग अपनों की बात सुनेंगे| विपक्ष की राग को सहर्ष स्वीकारेंगे। शिक्षक संघ की बात मानेंगे...और फिर शिक्षकों को भी छुट्‌टी देने का ऐलान करेंगे। कारण, अब तो गिरिराज सिंह ने भी कह दिया... जब स्कूल में बच्चों की छुट्‌टी है, फिर शिक्षकों का क्या काम?

spot_img
spot_img
spot_img

KK Pathak News| Bihar Education Department |Holiday In Schools| गजब भयो रामा, जुलम भयो रे… पूरे सिस्टम में पलीता है। भीषण गर्मी है। इसे देखते, सरकार ने 30 मई से 8 जून तक बिहार के सभी स्कूलों को (No leave for teachers in government schools of Bihar, protest) बंद रखने का आदेश दिया। मगर, फिर भी बवेला मचा है। इसमें थोड़ी सी पेंच सीएम नीतीश के स्कूल बंद करने के आदेश में केके पाठक की कस गईं। दरअसल, केके ने पूरे छुट्‌टी प्रकरण को ही संशोधित कर दिया।

KK Pathak News|Bihar Education Department|Holiday In Schools| इसमें बच्चों की छुट्टी तो कर दी। शिक्षकों पर नकेल कस दिया।

इसमें बच्चों की छुट्टी तो कर दी। शिक्षकों पर नकेल कस दिया। नहीं, गर्मी है तो क्या, शिक्षक पहले की तरह स्कूल आएंगे। उन्हें आना पड़ेगा। फिर क्या था। जुलम हो गया। शिक्षक संघ उखड़ गया। विपक्ष पहले से ही गरम था। बाकी कसर, बिहार के स्कूली शिक्षकों का पक्ष रखते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जब स्कूल बंद है तो फिर शिक्षा विभाग शिक्षकों को स्कूल क्यों बुला रहा है। इससे पहले, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी स्कूल बंद रखने को लेकर कूदे ही थे। सो, मामला गरमा गया है। जहां,

KK Pathak News| Bihar Education Department| Holiday In Schools | शिक्षक आक्रोश में हैं। सरकार और शिक्षा विभाग को गणित पढ़ा रहे हैं। सवाल पूछ रहे हैं।

शिक्षक आक्रोश में हैं। सरकार और शिक्षा विभाग को गणित पढ़ा रहे हैं। सवाल पूछ रहे हैं। जब बच्चे नहीं आएंगे तो फिर हमें बुलाने की क्या जरूरत है। हीट वेव से क्या शिक्षक प्रभावित नहीं होंगे ? शिक्षकों ने तत्काल सीएम से गुहार लगाई है। साथ ही, अल्टीमेटम भी ठोक दिया है। शिक्षक संघ का कहना है, बिहार में गर्मी से सैकड़ों बच्चे बेहोश हुए हैं। तत्काल सीएम नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया। शिक्षण कार्य स्थगित करने का आदेश हुआ।

यह भी पढ़ें:  क्या बिहार फिर चुनेगा डबल इंजन सरकार? BJP का नया कैंपेन सॉन्ग — ‘चमके बिहार, गमके बिहार’ | VIDEO

KK Pathak News| Bihar Education Department| Holiday In Schools | मगर, शिक्षकों के लिए स्कूल खुला हुआ है। क्या शिक्षक इंसान नहीं हैं।

मगर, शिक्षकों के लिए स्कूल खुला हुआ है। क्या शिक्षक इंसान नहीं हैं। इस मामले पर भी सीएम संज्ञान लें। शिक्षकों को लगातार प्रताड़ित करने का काम चल रहा है। इस आदेश के तहत शिक्षक पहले की तरह स्कूल आएंगे और रोज अधिकारी भी स्कूलों का इंस्पेक्शन करेंगे। इस बीच शिक्षकों को छुट्टी नहीं दिये जाने को लेकर शिक्षकों में आक्रोश बढ़ गया है। संघ ने सीधा आंदोलन की धमकी दी है।

KK Pathak News| Bihar Education Department| Holiday In Schools | केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह…शिक्षा विभाग रोबोट की तरह चल रहा

वहीं,भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शिक्षा विभाग पर भड़क गए हैं।उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) केके पाठक पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को रोबोट की तरह चला रहा है। स्कूल बंद रहने पर भी शिक्षकों को स्कूल में बैठाया जा रहा है। स्कूलों में आठ जून तक बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। लेकिन फिर भी शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने दक्षता परीक्षा पर भी सवाल उठाया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि शिक्षा विभाग में कोई व्यक्ति नहीं है, जिसमें संवेदना हो। तुगलकी कानून चलाया जा रहा है। इससे राज्य सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather | उत्तरी पाकिस्तान, पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिम में चक्रवातीय परिसंचरण...Bihar बरसेगा, Darbhanga, Madhubani में Yellow Alert

KK Pathak News| Bihar Education Department| Holiday In Schools | तेजस्वी और चिराग..अस्पतालों में इलाज चल रहा है…

सबसे पहले, राजद नेता तेजस्वी यादव ने स्कूल बंद करने को लेकर सीएम नीतीश कुमार से अपील की थी। चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा था,मैं बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं। आपके सरकारी अधिकारी के तुगलकी फरमान की वजह से बच्चें बेहोश हो रहे हैं। प्रतिदिन अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ये कोई अत्याचार से कम नहीं हैं। नैतिकता के आधार पर जरूरी है बच्चों की सेहत का देखभाल करना। मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की जाए। मगर, अवकाश तो हुआ…लेकिन संशोधित। उबाल लिए। एकतरफा।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें