spot_img

Patna Airport पर भरभराकर गिरी टाइल्स, तेजस्वी यादव का BJP पर बड़ा हमला, पढ़िए…भ्रष्ट भाजपाई और उसके सिंडिकेट !

spot_img
- Advertisement -

Patna Airport: बिहार की राजधानी पटना का हवाई अड्डा इन दिनों चर्चा में है, लेकिन वजह कोई अच्छी नहीं है. एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के अराइवल एरिया में अचानक टाइल्स गिरने से अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद से बिहार की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है, जिसमें तेजस्वी यादव ने BJP पर जमकर हमला बोला है.

- Advertisement -

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा किया है. उन्होंने लिखा, ‘पटना हवाई अड्डे की इमारत गिरना शुरू.’ तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव से ठीक पहले, आनन-फानन में अर्धनिर्मित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को किया था. अब कुछ ही महीनों में टर्मिनल परिसर में लगी टाइल्स गिरने लगी हैं. संयोग से यह टाइल्स किसी यात्री या एयरपोर्ट कर्मचारी पर नहीं गिरी, वरना एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

क्या लिखा तेजस्वी यादव ने।बिहार चुनाव से पहले आनन-फ़ानन में अर्धनिर्मित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना के नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को किया था। अब कुछ महीनों में ही टर्मिनल परिसर में लगी टाइल्स गिरने लगी है। संयोग से ये टाइल्स किसी यात्री अथवा एयरपोर्ट कर्मचारी के ऊपर नहीं गिरा अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के वरिष्ठ Bihar CPI Leader Death रामकुमार यादव का निधन, जमींदारी उन्मूलन आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

भ्रष्ट भाजपाई और उसके सिंडिकेट के द्वारा मची लूट का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है? सच्चाई यही है कि NDA नेता अपने वफादार ठेकेदारों से घटिया काम करवा कर जनता की कमाई का बंदरबांट कर लेते हैं।

Patna Airport: कैसे गिरी टाइल्स और क्या हुआ उसके बाद?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अराइवल एरिया के पिलर संख्या पांच के पास हुई. पिलर पर लगी टाइल्स जमीन पर गिरने से पहले पास की स्टील रेलिंग और डस्टबिन से टकराई, जिससे तेज आवाज हुई. आवाज सुनकर यात्री और एयरपोर्ट कर्मी सहम गए, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ. सिर्फ सेफ्टी स्टील रॉड को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. घटना के समय अराइवल एरिया में यात्रियों का आना-जाना लगा हुआ था, लेकिन सौभाग्य से कोई भी टाइल्स सीधे किसी यात्री पर नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित हिस्से को अस्थायी रूप से घेर दिया.

क्या बोले एयरपोर्ट डायरेक्टर और आगे क्या होगी कार्रवाई?

एयरपोर्ट डायरेक्टर सीपी द्विवेदी ने बताया कि अराइवल सेक्शन में मेंटेनेंस का काम चल रहा था और इसी दौरान पिलर पर लगी एक टाइल्स जमीन पर गिर गई. उन्होंने मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी को पूरे एयरपोर्ट परिसर में लगी फ्लोर और वॉल टाइल्स की एक-एक कर जांच करने और खामी पाए जाने पर उन्हें बदलने का निर्देश दिया है. जहां टाइल्स गिरी है, वहां चेतावनी संबंधी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police Head Quater News : बिहार में ‘पुलिस रील्स’ पर गिरी गाज, 50 कर्मियों की बनी लिस्ट, महिला थानेदार शबाना आजमी भी शामिल

बिहार पुलिस में 'पुलिस रील्स' पर गिरी गाज: 50 कर्मियों की बनी लिस्ट, महिला...

Nalanda News: मां बेटी की हत्या, कमरे में Double Murder पति हिरासत में, संपत्ति विवाद का शक!

Mother-daughter murder: बिहार के खुदागंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Sitamarhi Fire Accident: सीतामढ़ी में भीषण आग का तांडव, दर्जनों दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

Sitamarhi Fire Accident: बिहार के सीतामढ़ी में बुधवार तड़के एक ऐसा भीषण अग्निकांड हुआ...

Darbhanga News: मटकोर रस्म के दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने दूल्हे के भाई को रौंदा, ऑन द स्पॉट दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम...

बिहार दुर्घटना: शादी का माहौल था, ढोल-नगाड़े बज रहे थे और घर में खुशियों...