spot_img

Bihar Police Head Quater News : बिहार में ‘पुलिस रील्स’ पर गिरी गाज, 50 कर्मियों की बनी लिस्ट, महिला थानेदार शबाना आजमी भी शामिल

spot_img
- Advertisement -

बिहार पुलिस में ‘पुलिस रील्स’ पर गिरी गाज: 50 कर्मियों की बनी लिस्ट, महिला थानेदार शबाना आजमी भी शामिल

पुलिस रील्स: बिहार पुलिस में अब वर्दी पहनकर ‘रील’ बनाने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं! पुलिस मुख्यालय ने ऐसे 50 ‘रीलबाज’ पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है और सभी जिलों के एसपी को उनके खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। यह कदम सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो के लगातार सामने आने के बाद उठाया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला और किन पर गिरी है गाज।

- Advertisement -

पुलिस रील्स पर मुख्यालय का कड़ा रुख

बिहार पुलिस में वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। सूबे के पुलिस महानिदेशक द्वारा पहले ही इस पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं होने पर अब पुलिस मुख्यालय ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे 50 पुलिसकर्मियों की सूची जारी करते हुए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को उनके खिलाफ कार्रवाई करने और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) ने पत्रांक 42, दिनांक 20 अप्रैल 2026 के माध्यम से यह सूची जारी की है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि वर्दी में रील्स और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करना निर्धारित SOP के खिलाफ है। इंटरनेट मीडिया सेंटर, बिहार पुलिस मुख्यालय की मॉनिटरिंग में यह पाया गया कि कई पुलिसकर्मी लगातार वर्दी में रील बनाकर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं, जिससे विभागीय गरिमा प्रभावित हो रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। डीजीपी स्तर से भी पहले स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पुलिसकर्मी वर्दी में किसी प्रकार की पुलिस रील्स या निजी वीडियो शूट से बचें, लेकिन कई मामलों में इसका अपेक्षित असर देखने को नहीं मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: कृषि इनपुट अनुदान, बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! ऐसे मिलेगा फसल क्षति का मुआवजा, 5 मई तक करें आवेदन

कौन-कौन हैं इस लिस्ट में? पूर्णिया की महिला थानेदार भी

इस सूची में पूर्णिया जिले की भी दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी का नाम भी दर्ज है। इसके अलावा कटिहार, किशनगंज, सहरसा, जमुई और मुंगेर जिलों से भी एक-एक पुलिसकर्मी को सूची में शामिल किया गया है। मुख्यालय ने सूची के साथ संबंधित रील्स और वीडियो के लिंक भी संलग्न किए हैं, ताकि कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे।

पूर्णिया की महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी इससे पहले भी सोशल मीडिया पर रील और तस्वीरों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, जब वे फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी थीं, तब थाने की कुर्सी पर कुछ परिजनों को बैठाकर वर्दी में तस्वीरें खींची गई थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। उस समय यह मामला काफी चर्चा में आया था और तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक ने कार्रवाई की बात भी कही थी, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। इसके बाद उन्हें रेणु टीओपी से स्थानांतरित कर महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मुख्यालय के इस कड़े रुख से साफ है कि अब किसी भी तरह का एसओपी उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में सबसे ज्यादा मामले, होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यालय द्वारा जारी सूची में सबसे अधिक मामले पटना जिले से सामने आए हैं। यहां 16 पुलिसकर्मियों को रील बनाने के मामले में चिन्हित किया गया है। इसके अलावा दरभंगा के दो, मधुबनी के चार, नालंदा के एक, गया के दो और सीतामढ़ी के एक पुलिसकर्मी का नाम भी सूची में शामिल है।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह कदम विभागीय अनुशासन और वर्दी की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी है। अब सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें और SOP का पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों का मानना है कि इस सख्ती के बाद पुलिस विभाग में सोशल मीडिया के अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश जाएगा और भविष्य में एसओपी उल्लंघन की घटनाओं पर रोक लग सकेगी। पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने भी कहा है कि राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में जो भी पुलिसकर्मी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एसओपी का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Big Breaking बेनीपट्टी में रिश्वतखोर… 10 हजार घूस लेते अंचल लिपिक और बिचौलिया को निगरानी ने दबोचा

रिश्वत गिरफ्तारी: बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। ताजा...

Araria News: अररिया मर्डर का खौफनाक सच…दौलत का दानव बना जीजा, साले की गला रेतकर की हत्या, कुछ ही घंटों में हुआ खुलासा

अररिया मर्डर केस: बिहार के अररिया में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है,...

Supaul News: सुपौल में भीषण Road Accident कंटेनर-बाइक की टक्कर में 2 की मौत, 1 गंभीर

Supaul Road Accident: बिहार के सुपौल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर...