मिहिर झा। Bihar News| Patna News| देखें VIDEO| स्ट्रीट लाइट में स्ट्रीट की सुरक्षा, शाम में निकलती टीम, सुबह में दिखता निदान@Patna Municipal Corporation, देखें VIDEO|
जहां, पटना नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट के निरीक्षण के लिए रात्रि में टीम घूम रही है। Patna Municipal Corporation ने जो टीम बनाई है वह शाम को निगरानी करती है। सुबह निदान निकाल लेती है। यह टीम शाम में ही निकलती है। (Patna Municipal Corporation formed a team, monitoring in the evening, diagnosis in the morning) सुबह होते ही समस्या का निदान करवा रही है। देखें VIDEO|
जानकारी के अनुसार, पटना नगर निगम की ओर से शहर के सभी 75 वार्डों में बरसात के दिनों में स्ट्रीट लाइट की समस्या ना हो इसके लिए रात्रि में टीम तैनात की गई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर 19 जोनल को रात्रि में भ्रमण करने एवं खराब लाइट चिन्हित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
Bihar News| Patna News| शाम से ही निकलेगी टीम अगली सुबह समस्याओं का किया जाता निदान
स्ट्रीट लाइट के निरीक्षण के लिए शाम से ही टीम सभी 75 वार्डों में घूमना शुरू कर देगी गौरतलब है कि 19 जोन के लिए 19 जोनल को इसकी जिम्मेदारी भी दी गई है। यह सभी खराब लाइटों की जियो टैग तस्वीर लेंगे एवं अगली सुबह टीम को इसके संबंध में सूचित किया जाएगा। 72 घंटे के अंदर समस्या का निदान किया जाएगा।
Bihar News| Patna News| स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस के लिए शहर में एक्टिव है 40 टीमें
पटना नगर निगम की ओर से 40 टीमें मेंटेनेंस के लिए एक्टिव है, जो कि नगर आयुक्त एवं महापौर के निरीक्षण पर पूर्व में ही रवाना की गई थी। यह टीम पूरे त्यौहार तक एक्टिव रहेगी। इससे आम जनों को किसी तरह की परेशानी ना उतनी पड़े। आमजनों द्वारा 155304 पर आने वाली शिकायतों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करती है।
Bihar News| Patna News| कार्यपालक अभियंता विद्युत बबलू कुमार
कार्यपालक अभियंता विद्युत बबलू कुमार को इन कार्यों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का भी निर्माण किया गया है। जहां, जोनल रात्रि में घूम कर खराब स्ट्रीट लाइट की फोटो डालेंगे। वहीं टीम उसकी मरम्मत करने के बाद अपडेट करेगी।
Bihar News| Patna News| आम जनों से भी अपील की जाती है कि
आम जनों से भी अपील की जाती है कि अगर उनके इलाके में स्ट्रीट लाइट संबंधित कोई शिकायत है तो 155304 पर संपर्क करें। 72 घंटे के अंदर उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा।

















