spot_img

Bihar की सड़क नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव, 8-10 किमी, 139 करोड़, 4 लेन सुपर हाइवे, 481 करोड़ के 3 बड़े बाइपास

spot_img
- Advertisement -

Bihar की सड़क नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव, 8-10 किमी, 139 करोड़, 4 लेन सुपर हाइवे, 481 करोड़ का तीन बड़े बाइपास। इससे सड़क नेटवर्क को नई रफ्तार मिलेंगी।

- Advertisement -

पथ निर्माण विभाग ने बिहार में सड़क यात्रा को सुगम बनाने के लिए तीन बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने के बाद अब आरा-मोहनिया बाइपास, सरमेरा-पचना ग्रीनफील्ड बाइपास, और राजगीर बाइपास चौड़ीकरण की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

- Advertisement -

आरा-मोहनिया बाइपास से जाम की समस्या से मिलेगी निजात

आरा से मोहनिया (Ara to Mohania) के बीच सड़क यात्रा को आसान बनाने के लिए कोचस में 12.25 किलोमीटर लंबा बाइपास बनने जा रहा है।

- Advertisement -
  • अनुमानित लागत: 54 करोड़ 9 लाख 41 हजार रुपये

  • बाइपास निर्माण से कोचस जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की समस्या खत्म होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए - किसने -कैसे किया जाले में इलाज

सरमेरा-पचना ग्रीनफील्ड बाइपास से नालंदा-लखीसराय का सफर होगा तेज

नालंदा (Nalanda) और लखीसराय (Lakhisarai) के बीच सड़क यात्रा को सुगम बनाने के लिए

  • 21.5 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाइपास बनाया जाएगा, जो सरमेरा से पचना (Sarméra to Pachna) तक फैला होगा।

  • निर्माण लागत: 481 करोड़ 83 लाख 58 हजार रुपये

  • इस बाइपास से जाम और खराब सड़कों से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और दोनों जिलों के बीच का सफर तेज और सुरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें:  भरूच में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: 5 की मौत, 6 घायल, 15 KM दूर तक गूंजा धमाका, दहशत में लोग!

राजगीर बाइपास चौड़ीकरण से पर्यटन और खेल को मिलेगी रफ्तार

पर्यटन नगरी राजगीर (Rajgir) में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए

  • एनएच-82 के हसनपुर गाँव से राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी (Rajgir International Sports Academy) तक दो लेन सड़क को चार लेन में बदला जाएगा।

  • लंबाई: करीब 8-10 किलोमीटर

  • लागत: 139 करोड़ 14 लाख 70 हजार रुपये

  • चौड़ी सड़क बनने से पर्यटकों और खिलाड़ियों को आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बेलगाम अपराधी: दुर्गा पूजा मेला देख लौट रहे छात्र की गोली मारकर हत्या !

भूमि अधिग्रहण और डिजाइनिंग का काम शुरू

पथ निर्माण विभाग (Road Construction Department) ने

  • आरा-मोहनिया और सरमेरा-पचना बाइपास के लिए भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) और डिजाइनिंग (Designing) का काम शुरू कर दिया है।

  • वहीं राजगीर बाइपास चौड़ीकरण की प्लानिंग अंतिम चरण में पहुँच गई है।

राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन मिलकर इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं ताकि बिहार के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा जल्द से जल्द मिल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence