spot_img

Bihar Politics: किस राह चलेगी ‘ सम्राट ’ सरकार… बिहार में नीतीश या योगी मॉडल…विपक्ष का बड़ा सवाल

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics: बिहार में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है और इसकी वजह है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान, जिसने राजनीतिक गलियारों में तूफान ला दिया है। उन्होंने अपराधियों को ‘माला पहनाने की नहीं, बल्कि उन पर माला चढ़ाने’ की बात कहकर सबको चौंका दिया है। इस पर विपक्ष, खासकर राजद, ने तीखे सवाल उठाए हैं, पूछ रहा है कि क्या यह योगी मॉडल है या नीतीश मॉडल?

- Advertisement -

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कई बैठकों में, खासकर डीएम और एसपी के साथ, साफ कर दिया है कि राज्य में अपराधियों का एनकाउंटर जारी रहेगा। सीएम ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे या तो अपना काम छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। उन्होंने पुलिस को अपराध नियंत्रण के लिए पूरी छूट देते हुए कहा कि बदमाशों को माला पहनाने की नहीं, बल्कि उन पर माला चढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर कोई कहीं भी छिप जाए, पुलिस उसे खोजकर बाहर लाएगी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

- Advertisement -

सम्राट चौधरी के बयान पर कानून व्यवस्था पर सियासी बवाल

मुख्यमंत्री के इस बयान पर बिहार में राजनैतिक सियासी घमासान मच गया है। राजद ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया। तेजस्वी यादव के बाद, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मैदान में उतरकर सवाल उठाया कि जब सीएम ऐसी बातें कहते हैं, तो क्या बिहार में योगी मॉडल चल रहा है या नीतीश मॉडल? उन्होंने पूछा कि क्या अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की यही नई नीति होगी?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: तेज प्रताप यादव का बड़ा फैसला: संजीव कुमार बने जनशक्ति जनता दल के पटना जिला अध्यक्ष

मृत्युंजय तिवारी के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नए सीएम सम्राट चौधरी भी बहुत बेहतर काम कर रहे हैं और उनके निर्देश कानून के दायरे में ही हैं। विपक्ष को इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। अभिषेक झा ने कहा कि पुलिस अपराधियों का मनोबल गिराने के लिए है, न कि उनका आवाभगत करने के लिए। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है और अगर अपराधी गोली चलाएंगे, तो उसका जवाब गोली से ही दिया जाएगा।

बीजेपी ने किया मुख्यमंत्री के बयानों का समर्थन

इधर, बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भी मुख्यमंत्री के बयानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य में अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश करेगा, पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। यादव ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ने शासन का जो मॉडल स्थापित किया था, सम्राट चौधरी भी उसी तर्ज पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधि-व्यवस्था को ठीक रखना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है और सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की जीरो टॉलरेंस वाली नीति पर ही काम कर रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। रामकृपाल यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री खुद ‘सम्राट’ हैं और उनके डर से अपराधी बिलों में घुस रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुक्रवार को गया और नालंदा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर दोहराया कि अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खासकर, पुलिस बेटियों और बहनों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईशान किशन अब धोनी के पड़ोसी! रांची में शुरू हुआ 10 मंजिला ‘लग्जरी प्रोजेक्ट’, जानिए क्या-क्या मिलेगा

ईशान किशन लग्जरी प्रोजेक्ट: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अब अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह...

Gaya ji News: बाराचट्टी MLA ज्योति देवी से बदसलूकी, काफिले पर हमला, बॉडीगार्ड से मारपीट, 20 पर FIR

विधायक काफिले पर हमला: बिहार के गया से एक ऐसी घटना सामने आई है...

बिहार में ‘डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स’ अनिवार्य: मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, जानें कैसे?

डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स: बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब इलाज कराना और आसान...