spot_img

Samrat Choudhary: CM बनते ही एक्शन मोड में सम्राट,भ्रष्टाचार पर वार, विकास पर जोर, अधिकारियों को मिला बड़ा टास्क

spot_img
- Advertisement -

Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं और लगातार दूसरे दिन सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों की क्लास लगाई। विकास कार्यों में तेजी और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर जल्द समाधान करना अब सरकार की प्राथमिकता है।

- Advertisement -

भ्रष्टाचार पर वार, विकास पर जोर: सम्राट चौधरी के निर्देश

पदभार संभालते ही बिहार के 24वें मुख्यमंत्री और भाजपा के पहले सीएम सम्राट चौधरी ने कामकाज की रफ्तार तेज कर दी है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन उन्होंने सचिवालय का दौरा किया और सभी विभागों के प्रधान सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

- Advertisement -

Samrat Choudhary: CM बनते ही एक्शन मोड में सम्राट,भ्रष्टाचार पर वार, विकास पर जोर, अधिकारियों को मिला बड़ा टास्क

- Advertisement -

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब केवल फाइल आगे बढ़ाने या पत्राचार करने की प्रवृत्ति खत्म होनी चाहिए। हर स्तर पर काम तेजी से हो और जनता को तत्काल राहत मिले। विशेष रूप से भूमि विवाद जैसे मामलों में किसी भी तरह की जटिलता नहीं होनी चाहिए, इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार से विभागीय योजनाओं का प्रेजेंटेशन भी लिया और सचिवालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  Samrat Chaudhary Delhi Visit: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात, केंद्र-राज्य संबंधों पर फोकस, बनेगा न्यू इक्वेशन !

विभागों का बंटवारा और अहम मुलाकातें

अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण के आवास जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, वह पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा भी पहुंचे। इससे पहले, Samrat Choudhary ने 5, देशरत्न मार्ग स्थित अपने आवास पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फूल, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में विभागों का बंटवारा भी किया है। उन्होंने गृह, स्वास्थ्य समेत कुल 29 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं, जो उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अलीनगर में Census 2027, जनगणना के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, जानिए कब होगी गणना?

Census 2027: बिहार के अलीनगर में अगली बड़ी जनगणना की तैयारियां जोरों पर हैं।...

Bhagalpur News: बांका में Gas Tanker Accident भयावह टक्कर, युवक गंभीर, पढ़िए कैसे हुआ हादसा?

Gas Tanker Accident: बांका में एक बार फिर सड़कों पर रफ्तार का कहर देखने...

Darbhanga News: महकमा मुस्तैद LPG Gas Darbhanga घबराएं नहीं! दरभंगा में पर्याप्त है एलपीजी गैस, कहीं दिक्कत हो कीजिए कॉल 06272-245055

LPG Gas Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर...