back to top
1 जुलाई, 2024
spot_img

JDU Party News| जदयू में After Nitish अब Sanjay Jha…बड़ी जवाबदेही, बड़ा पद, नई उम्मीद@Sanjay Jha बनें JDU के कार्यकारी अध्यक्ष

spot_img
spot_img
spot_img

JDU Party News| जदयू में After Nitish अब Sanjay Jha…बड़ी जवाबदेही, बड़ा पद, नई उम्मीद@ @Sanjay Jha बनें JDU के कार्यकारी अध्यक्षदेशज टाइम्स ने पहले ही लिखा था, संजय झा को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। अब, यह फैसला आ गया है। जहां, नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है।

JDU Party News| प्रस्ताव नीतीश कुमार खुद ही लेकर आए

यह प्रस्ताव नीतीश कुमार खुद ही लेकर आए थे। यह पहली बार है जब जदयू ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी का कोई कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार में अशोक चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर संजय झा जदयू के पहले कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

JDU Party News| राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संजय झा ने कहा

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संजय झा ने कहा कि हमारे नेता और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं उनका आभारी हूं। नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है। बिहार में जो चुनाव हुआ है, उसमें हमने 40 में से 30 सीटें जीती हैं। हमने 243 में से 177 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। बिहार ने 2025 के विधानसभा चुनाव का संकेत दे दिया है।

JDU Party News| बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने की पुरानी मांग

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने की पुरानी मांग को जेडीयू ने एक बार फिर दोहराया है। बिहार में कास्ट सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के फैसले को नीतीश कुमार की पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सही ठहराया है। पटना हाई कोर्ट से निरस्त होने के बावजूद इसे इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करने की केंद्र से मांग की है।

यह भी पढ़ें:  New Criminal Laws News| नए आपराधिक कानून का पहला दिन, पहला FIR, दिल्ली में दर्ज हुआ BIHAR के नाम, Delhi में Bihar के पंकज राय पर नए कानून का पहला FIR दर्ज
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें