spot_img

Bihar Politics| तेजस्वी का NDA पर ‘महा-हमला’: गिनाए 7 गंभीर आरोप, मैथिली ठाकुर को लपेटा ! फोड़ा मंत्री-विधायकों पर हत्या-जमीन कब्जाने का ठीकरा!

Bihar NDA Allegations: राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्री और NDA के विधायकों पर हत्या, भ्रष्टाचार, जमीन कब्जाने और अभद्र व्यवहार जैसे 7 संगीन आरोप लगाए हैं, जिससे राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar NDA Allegations: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन पर हमलावर हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने एनडीए के सात विधायकों और मंत्रियों पर हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार, व्यभिचार और सरकारी जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों को अंजाम देने वाले नेताओं को सरकार का संरक्षण मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बिहार में ‘सरकार नाम की कोई चीज नहीं’ होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के विधायक ही अब जनता को लूट रहे हैं और भ्रष्टाचार तथा अपराध सभी सीमाएं तोड़ चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि विगत दिनों में एनडीए विधायकों द्वारा किए जा रहे जुर्म और अनैतिक कार्यों पर उनका क्या कहना है।

‘जब इस प्रवृत्ति के लोगों को सरकार का संरक्षण प्राप्त होता है, तब उनके विधायक और मंत्रियों का अपराध करने का मनोबल दोगुना हो जाता है। वे आम नागरिकों के साथ सरकारी जमीन कब्जाने, सरकारी अधिकारियों का मर्डर कराने, भ्रष्टाचार एवं व्यभिचार के अलावा रंगदारी, लूट और डकैती का काम और अधिक तीव्र गति से शुरू कर देते हैं।’

- Advertisement -

एनडीए विधायकों पर तेजस्वी के 7 गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव ने अपने आरोपों की पुष्टि में सात उदाहरण भी दिए, जो सीधे तौर पर एनडीए के विधायकों और मंत्रियों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं:

- Advertisement -
  • भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर: इन पर दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में कई सौ करोड़ की सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि ‘गर्भ में कथित जंगलराज देखने वाली विधायक अब मंगलराज में भजन गाकर सरकारी एवं ग्रामीणों की जमीन कब्जा रही हैं।’ प्रशासन ने भी इस कब्जे की सत्यता की पुष्टि की है।
  • भाजपा के पूर्व नगर/मंडल महामंत्री विशाल महासेठ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खासमखास प्रतिनिधि और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी विशाल महासेठ पर दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर लगभग 62 किलोग्राम चांदी और नकदी लूटने का आरोप है। यह लूट उनके हथियारबंद गैंग के साथ की गई थी।
  • आरएसएस से जुड़े चंदन तिवारी और अन्य: चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार नामक आरएसएस से जुड़े चार व्यक्तियों से 44,000 जिंदा कारतूस पकड़े गए हैं। तेजस्वी का दावा है कि इस तस्करी गैंग ने कई टन बम-गोला-बारूद की भी तस्करी की है।
  • बेलसंड से लोजपा-रामविलास के विधायक: इस विधायक पर मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिलों में कई सौ करोड़ की जमीन कब्जाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि यह 50 गुर्गों की गैंग है जो रंगदारी और गरीबों की जमीन कब्जाने का काम करती है।
  • लोजपा-रामविलास के एक अन्य विधायक: रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की हत्या में एक और लोजपा-रामविलास के विधायक का नाम आया है। सरकारी अधिकारी की पत्नी के अनुसार, कमीशन नहीं देने पर विधायक ने उनके पति की हत्या करवाई।
  • भागलपुर में लोजपा-रामविलास के एक विधायक: इस विधायक पर भागलपुर में 10 राउंड फायरिंग कर जमीन कब्जाने का आरोप है।
  • बिहार सरकार के एक मंत्री: दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में एक युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन का मामला भी तेजस्वी ने उठाया। उन्होंने कहा कि यह एनडीए सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें:  लालू यादव की जिंदगी बचाने वाले 'आरके अंकल'! रोहिणी आचार्य ने खोला हैरान करने वाला राज

राजनीतिक गलियारों में गरमाई बहस

तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इन आरोपों पर एनडीए गठबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार है। विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, और तेजस्वी के ये नए आरोप सरकार के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा अलर्ट! IMD ने दी 15+ राज्यों में चक्रवाती तूफानी बारिश की चेतावनी | दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का दिखेगा...

IMD Rainfall Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है। IMD ने 19 नवंबर तक के लिए विस्तृत चेतावनी दी है।#IMDRainfallAlert,#CycloneAlert,#WeatherUpdate

Darbhanga Chhath Puja |छठ पूजा पर दरभंगा में बिजली विभाग का धांसू प्लान! 7 इलाकों में 59 कर्मी, तीन शिफ्टों में 24 घंटे कंट्रोल...

Darbhanga Chhath Puja: दरभंगा में छठ पूजा 2026 को लेकर बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 7 क्षेत्रों में 59 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और 24 घंटे कंट्रो#DarbhangaChhath,#BiharElectricity,#ChhathPuja2026

खुशखबरी! बिहार में अब 30 दिन में ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस

Bihar Ration Card: बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अब पात्र परिवारों का नया राशन कार्ड 30 दिनों में तैय#BiharRationCard,#SamratChoudhary,#RationCardUpdate

रांची बिरसा मुंडा जेल में कैदी से हैवानियत!| 3 बार सामूहिक दुष्कर्म | त्यौंहारों की रात अप्राकृतिक यौनाचार| अधीक्षक समेत 19 पर FIR

Ranchi Jail: रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में एक विचाराधीन बंदी के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर तीन बार अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा#RanchiJail,#BiharCrimeNews,#JailSuperintendentFIR