back to top
30 अप्रैल, 2024
spot_img

बिहार NDA धड़ाम! नीतीश बोले-हमें कमजोर करने की कोशिश, नीतीश जी आगे बढ़िए, देश आपका इंतजार कर रहा…पलटू राम

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाने जा रहे हैं। JDU और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की समानांतर बैठकें हुईं हैं। इधर, JDU विधान मंडल की बैठक में पार्टी के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के कारण बताए गए। जेडीयू ने कहा कि हमारी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपमानित किया जा रहा था। आज शाम राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार का एक नया रूप सामने आएगा।

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

वहीं इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। इस ट्वीट  से लग रहा है कि नीतीश कुमार देश की राजनीति के लिए अग्रसर होंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Today : Patna समेत 20 जिलों में Alert, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, जानिए पूरा Update

जानकारी के अनुसार बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। हालांकि अभी आधिकारिक एलान अभी बाकी है। वहीं नीतीश कुमार चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।बिहार NDA धड़ाम! नीतीश बोले-हमें कमजोर करने की कोशिश, नीतीश जी आगे बढ़िए, देश आपका इंतजार कर रहा...पलटू राम बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांसदों और विधायकों की राय मांगी। सबने एक स्वर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले के साथ रहने की बात कही है। खबर के अनुसार CM नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। साथ ही विधानसभा भंग करने के लिए राजभवन जाएंगे।नई सरकार बनाने का दावा भी करेंगे पेश। इसके अलावा आज महागठबंधन के सभी विधायक राबड़ी आवास पर रहेंगे। विधायकों के लिए नाश्ता और खाने का इंतजाम किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं आने वाले समय में महाराष्ट्र और कर्नाटक में बदलाव देखने को मिलेगा। लोकतंत्र में भरोसा रखने वाली राजनीतिक दल एकजुट हुए हैं। देश में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है उसका जवाब देंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है, नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।बिहार NDA धड़ाम! नीतीश बोले-हमें कमजोर करने की कोशिश, नीतीश जी आगे बढ़िए, देश आपका इंतजार कर रहा...पलटू राम

वहीं, अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को पलटू राम कहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनको सबक सिखाएगी। चौबे ने कहा कि बीजेपी ने उनको क्या नहीं दिया, केंद्रीय मंत्री बनाया, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री भी बनाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bhumi Map Online: अब घर बैठे मंगवाएं गांव या वार्ड का Online राजस्व नक्शा, 72 घंटे में डिलीवरी, जानिए प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, बिहार में जदयू-भाजपा का गठबंधन टूट चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यपाल से मिलने का समय मिल चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम चार बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और निर्णय बतायेंगे। नीतीश कुमार मार्च करते हुए राजभवन पहुचेंगे। इसके मद्देनजर राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक में विधायकों को गठबंधन तोड़ने वजह से भी अवगत कराया है।

बिहार की राजनीति संकट को देखते हुए राजद ने भी राबड़ी आवास पर बैठक की है। बैठक में सभी विधायक शामिल है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में राजद के अलावा वाम दल के विधायक भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार महागठबंधन के सभी विधायकों को एक जगह रखने की रणनीति तेजस्वी ने बनायी है। इसी दिशा में तेजस्वी यादव ने 10 सर्कुलर आवाज पर जो बैठक बुलाई है उसमें महागठबंधन के विधायकों को भी न्योता दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bhumi Map Online: अब घर बैठे मंगवाएं गांव या वार्ड का Online राजस्व नक्शा, 72 घंटे में डिलीवरी, जानिए प्रक्रिया

आने वाले सभी विधायकों को मोबाइल फोन अंदर लाने की मनाही है, जिससे कोई भी बात बाहर लीक नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार महागंठबधन की ओर से राजद और कांग्रेस के विधायकों ने समर्थन पत्र तेजस्वी को सौंप दिया है। तेजस्वी मुख्यमंत्री से मिलकर यह समर्थन पत्र सौंपेंगे।

इधर, भाजपा खेमे के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा की बैठक चल रही है। बैठक में डिप्टी सीएम रेणु देवी और मंत्री नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) भीखुभाई दलसानिया सहित भाजपा कोटे के अन्य मंत्री मौजूद है। भाजपा के मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही सभी निर्णय लेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक शाम को बुलायी गयी है। गठबंधन में शामिल हम पार्टी ने भी शाम चार बजे पार्टी की बैठक बुलायी है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार! ₹80 करोड़ के बजट, ₹15 लाख के टेंडर, हर वार्ड में नल-RO, फॉगिंग मशीन और डिजिटल नगर...

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार आज दिखी!...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi पहुंचे Kamtaul Zone Police Inspector Office, तो क्या कहा?

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बुधवार को...

Darbhanga में Madhubani के युवक की हत्या में…’प्रेम संबंध’ 7 में एक सहेली भी

, सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज केवटी/दरभंगा, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें