spot_img

Madhubani News: मधुबनी के नीतीश…कई बार, कईं विभाग, अबकी बार फिर मंत्री पद की शपथ… मैं नीतीश मिश्रा, पढ़िए -साल 2005 से कैसे मधुबनी का नाम चमका है…!

spot_img
- Advertisement -

नीतीश मिश्रा मंत्री शपथ: बिहार की राजनीति में एक बार फिर मधुबनी का नाम चमका है। झंझारपुर के दबंग विधायक नीतीश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली है। मधुबनी के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीतीश मिश्रा ने गुरुवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

- Advertisement -

नीतीश मिश्रा मंत्री शपथ के बाद राजनीतिक सफर

नीतीश मिश्रा साल 2005 से अब तक राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने 24 नवंबर 2005 से 13 अप्रैल 2008 तक गन्ना उद्योग मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद 13 अप्रैल 2008 से 26 नवंबर 2010 तक आपदा प्रबंधन मंत्री के पद पर रहते हुए राज्य में आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति दी।

- Advertisement -

26 नवंबर 2010 से 22 फरवरी 2015 तक उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में कार्य किया और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2014 में वे भाजपा में शामिल हुए और बाद में भाजपा बिहार के उपाध्यक्ष भी रहे। नीतीश मिश्रा मधुबनी जिले के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 13वीं, 14वीं और 15वीं बिहार विधानसभा में कर चुके हैं। वर्तमान में वे 17वीं बिहार विधानसभा में झंझारपुर विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल के वर्षों में उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिली। 15 मार्च 2024 से 26 फरवरी 2025 तक उन्होंने पर्यटन मंत्री का दायित्व संभाला, जबकि 15 मार्च 2024 से 20 नवंबर 2025 तक उद्योग मंत्री के रूप में भी कार्यरत रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में No Vehicle Day हर शुक्रवार वाहन मुक्त रहेंगे अधिकारी, DM Anand Sharma ने कहा - पैदल, साइकिल, सार्वजनिक वाहन का करें उपयोग

मधुबनी और झंझारपुर में जश्न का माहौल

मधुबनी में नीतीश मिश्रा मंत्री शपथ ग्रहण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी और नीतीश मिश्रा को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह क्षण मधुबनी और झंझारपुर के लिए गर्व का विषय है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंउनके गृह क्षेत्र मधुबनी में जश्न का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना में CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल से मामूली राहत, नया स्टेशन भी खुला

CNG Price Hike: पटना वासियों के लिए एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ महंगाई...

Sasaram News : सासाराम में भयानक Fair Accident: लंदन थीम मेले में विशालकाय झूला टूटा, 10 से अधिक लोग गंभीर, आयोजक फरार

सासाराम में भयानक Fair Accident: मेले में झूला टूटकर गिरा, 10 से अधिक घायल,...

Bihar News: बिहार CM सम्राट चौधरी ने बांटे जिलों के ‘माई-बाप’, जानें किसे कहां का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट… कौन बने कहां के जिला...

बिहार कैबिनेट मंत्री: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के करीब एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सम्राट...

मोतिहारी में विष्णु महायज्ञ का विसर्जन, ड्रोन से निगरानी, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

मोतिहारी विसर्जन: पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड अंतर्गत भंडार गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ...