back to top
23 अप्रैल, 2024
spot_img

क्या लालू यादव ने उल्टा फहराया था तिरंगा? 15 अगस्त 1997 को क्या हुआ था? JDU की खुली चुनौती

spot_img
spot_img
spot_img

पटना | जद (यू) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने फेसबुक लाइव के जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कुछ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लालू परिवार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

नीतीश सरकार के फैसलों की सराहना

नीरज कुमार ने नीतीश कुमार सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की चर्चा करते हुए कहा कि –

यह भी पढ़ें:  Patna Air Show : कोई बस स्टैंड पर, कोई चाय की दुकान, कोई छत पर–Fighter Jets ने तीर मारा, लोग चिल्ला उठे– देखो-देखो जवानों ने क्या बनाया!

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को विशेष पहचान पत्र जारी किए गए, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।
हर साल 17 जनवरी को बख्तियारपुर, पटना में राजकीय समारोह के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की तीसरी पीढ़ी को उच्च शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण दिया गया।
शादी में आर्थिक सहायता योजना के तहत 51 हजार रुपये की राशि पोता-पोती व नाती-नतिनी को दी जाती है।

तेजस्वी यादव से पूछे तीखे 3 सवाल

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए तीन अहम सवाल उठाए –

1️⃣ क्या यह सच नहीं कि 15 अगस्त 1997 को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराकर देश का अपमान किया था?
2️⃣ क्या 26 जनवरी 2002 को गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रगान के दौरान लालू यादव और राबड़ी देवी वीआईपी दीर्घा में बैठे रहे और खड़े तक नहीं हुए?
3️⃣ क्या 22 अक्टूबर 2020 को बिहार चुनाव प्रचार के दौरान जहानाबाद में तेजस्वी यादव मंच की बजाय तिरंगे के रंग में रंगे झंडे वाले पोस्टर पर चढ़ गए थे?

यह भी पढ़ें:  Bihar में पंकज दराद, बाबूराम समेत 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कईं को अतिरिक्त प्रभार, देखिए पूरी लिस्ट, किन्हें क्या मिला

विपक्ष पर लगाया राष्ट्र सम्मान के अपमान का आरोप

नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आज़ादी का कितना सम्मान करता है, यह उनके कृत्यों से साफ झलकता है। उन्होंने तेजस्वी यादव से इन सवालों के जवाब देने की मांग की।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें