back to top
16 जुलाई, 2024
spot_img

बिहार में अभी प्रमोशन की बहार, एक हजार से अधिक अधिकारियों, कर्मियों का प्रमोशन, सूची जारी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes

हजारों कर्मचारियों को मिला ‘प्रमोशन’ सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी, नए वेतनमान सहित संशोधित पे स्केल पर उच्च पद का प्रभार। हजारों कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। पे स्केल 13 के तहत नए वेतनमान के साथ उन्हें नवीन प्रभार सौंपा गया है।

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में अभी प्रमोशन की बहार है। सरकार का मकसद और लक्ष्य उन फाइलों को निबटाने पर है जो लंबित पड़ा है। इसको लेकर सरकार ने प्रमोशन की नीति पर काम कर रही है ताकि मामलों को जल्द निबटा लिया जाए। वहीं, श्रम संसाधन विभाग में अफसरों का प्रमोशन किया गया है। पढ़िए पूरी खबर

बिहार में एक हजार से ज्यादा कर्मियों और अफसरों का प्रमोशन हुआ है। इन विभागों ने सूची जारी की है। बिहार में सामान्य प्रशासन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, श्रम संसाधन विभाग और निबंधन विभाग में कई अफसरों और कर्मचारियों के प्रमोशन हुए।

जानकारी के अनुसार, नए पद का आर्थिक लाभ पदभार ग्रहण करने की तिथि से देय होगा। निबंधन विभाग में भी 107 कर्मियों को प्रमोट किया है। इसमें अधिकांश बिहार रजिस्ट्रीकरण लिपिक संवर्ग के कर्मी शामिल हैं। विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Mutation: अब म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, जानिए खबर का Darbhanga, Samastipur, Patna, Begusarai connection

पिछले दो दिनों में राज्य में एक हजार से अधिक कर्मचारियों और पदाधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसमें बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा एवं बिहार सचिवालय सेवा के 967 कर्मियों का उच्चतर पदों पर प्रमोशन किया गया।

बिहार के सरकारी विभाग में लगातार हो रहे प्रमोशन के बीच 24 घंटे में 1000 से अधिक आधिकारिक कर्मचारी पदाधिकारी को पदोन्नति दी गई है। बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा और बिहार सचिवालय सेवा के 967 कर्मचारियों को उच्चतर पदों पर प्रमोट किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 6 अलग-अलग सूची जारी की गई है। जिसमें कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। श्रम संसाधन विभाग, निबंधन विभाग सहित विकास और आवास विभाग में भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के 62 कर्मचारियों को प्रधान आप्त सचिव के पद परप्रमोशन दिए गए हैं। उन्हें वेतन स्तर 11 के तहत वेतनमान का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Mutation: अब म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, जानिए खबर का Darbhanga, Samastipur, Patna, Begusarai connection

इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग, श्रम संसाधन विभाग और निबंधन विभाग में भी प्रमोशन हुए। सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग-अलग 6 सूचियां जारी कर इन कर्मियों को पदोन्नति दी।

सचिवालय सेवा के दो निजी सहायक को आप्त सचिव वेतन स्थलों में पदोन्नति दी गई है। बिहार सचिवालय सेवा के 11 कर्मचारियों को निदेशक संयुक्त सचिव, वेतन स्तर 13 के तहत वेतनमान का लाभ दिया जाएगा जबकि प्रशाखा पदाधिकारी और सहायकों के 74 अधिकारियों को उपसचिव वेतनमान स्तर 12 के तहत वेतनमान का लाभ देते हुए पदोन्नति दी गई है।

576 सहायकों को प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर पदोन्नति देते हुए वेतन स्तर 9 के तहत वेतनमान का लाभ दिया गया है। नगर विकास और आवास विभाग ने बिहार नगर सेवा के 45 पदाधिकारी को उपायुक्त और समक्ष स्तर पर वेतनमान में अस्थाई स्थापना कार्यकारी प्रभाव सौंपा गया है।।वहीं कई पदाधिकारी को वेतन स्तर 10 के तहत नवीन प्रमोशन का लाभ दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Mutation: अब म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, जानिए खबर का Darbhanga, Samastipur, Patna, Begusarai connection

जानकारी के अनुसार, श्रम संसाधन विभाग के आठ पदाधिकारियों को उच्चतर प्रभार दिया गया है। इनमें,आदित्य राजहंस को अपर श्रमायुक्त, कविता कुमारी संयुक्त श्रमायुक्त,राजेश कुमार को उपश्रमायुक्त, अकबर जावेद आजाद उपश्रमायुक्त, विनोद कुमार प्रसाद को सहायक श्रमायुक्त, जावेद रहमत सहायक श्रमायुक्त, सुबोध कुमार सहायक श्रमायुक्त, पूनम कुमारी को सहायक श्रमायुक्त बनाया गया है।

इसी तरह नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिहार नगर सेवा के 45 पदाधिकारियों को उप नगर आयुक्त एवं समकक्ष स्तर में विहित वेतनमान में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार सौंप दिया है। इसके अलावा बिहार नगर सेवा के 7 पदाधिकारियों को अपर नगर आयुक्त एवं समकक्ष स्तर पर प्रभार दिया गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga DM Kaushal Kumar खुद कर रहे Monitoring, हर मोहल्ले में प्याऊ-टैंकर-सिंटेक्स, 168 टीमें, हजारों लीटर@हर घर को पानी

दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स,...

अब Darbhanga में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम कौशल कुमार की पहल@EVM DEMO CENTER

अब दरभंगा में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम ने किया खास डेमो...

मैं केवटी MLA Murari Mohan Jha आपसे अनुरोध करते हैं डीएम साहेब…मामला ‘संदिग्ध’ है…कृपया देखा जाए!

केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने दरभंगा के डीएम कौशल कुमार को केवटी...

Darbhanga के हैं तो हो जाइए सावधान….घूम रहा है फर्जी अफसर गैंग?

दरभंगा में फर्जी अधिकारी बनकर जेवरात लूट रहे हैं ठग! पुलिस अब तक खाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें