back to top
1 नवम्बर, 2024
spot_img

Bihar Cadre News | IAS Promotion | बिहार में 17 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, ये बनें Madhubani के नगर आयुक्त, देखिए लिस्ट

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Cadre News | IAS Promotion | बिहार में 17 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, ये बनें Madhubani के नगर आयुक्त। देखिए पूरी लिस्ट जहां बिहार सरकार ने बिहार कैडर के 17 आईएएस अधिकारियों की प्रोन्नति को मंजूरी दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। ने लखीसराय के डीएम रजनीकांत समेत कुल 17 अधिकारियों को प्रमोशन दिया है।


Bihar Cadre News | IAS Promotion| सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना

इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।इस लिस्ट में कई विभाग के अपर सचिव एव नगर आयुक्त समेत अन्य पदों पर तैनात अधिकारी हैं।


Bihar Cadre News | IAS Promotion| इन्हें विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

यह सभी अफसर राज्य असैनिक सेवा से प्रोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (बिहार संवर्ग) में वर्ष 2023, में नियुक्त बैच वर्ष 2011 के पदाधिकारियों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्रांक में निहित मार्गदर्शन के आलोक में प्रोन्नति प्रदान की गई। इन्हें विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनका वेतनमान लेवल 13 (1,23,100 से 2,15,900) होगा।
पूरी लिस्ट नीचे है..


Bihar Cadre News | IAS Promotion| अनिल चौधरी  को मधुबनी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है

अरविंद मंडल  (2011) को ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। अनिल चौधरी (2011) को मधुबनी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। विश्वनाथ चौधरी (2011) को सहरसा का बंदोबस्त पदाधिकारी और ब्रजेश कुमार  (2011) को मधेपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।


Bihar Cadre News | IAS Promotion| ये बनें किशनगंज के बंदोबस्त पदाधिकारी

मुकेश कुमार सिन्हा (2011) राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। निर्मल कुमार (2011) को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। शिव कुमार शैव (2011) को किशनगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। धीरेंद्र पासवान (2011) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।


Bihar Cadre News | IAS Promotion| इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

सुशील कुमार (2011) को भू-अर्जन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में निदेशक-सह-अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई। किशोरी चौधरी (2011) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर सचिव, पुरुषोत्तम पासवान (2011) को राज्य निर्वाचन प्राधिकार का सचिव, उज्ज्वल कुमार सिंह (2011), ग्रामीण कार्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। विनय कुमार राय (2011) को पर्यटन निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। साथ ही पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


Bihar Cadre News | IAS Promotion| नरेंद्र झा कटिहार, शशांक शेखर सिन्हा जल संसाधन

वहीं नरेंद्र झा (2011) को कटिहार का बंदोस्त पदाधिकारी बनाया गया है। रंजनीकांत (2011)  को लखीसराय का समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी बनाया गया है। संजय कुमार (2011) को राज्यपाल सचिवालय का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। शशांक शेखर सिन्हा (2011) को जल संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में ‘दरवाजा खटखटाओ’ अभियान शुरू — महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बनीं जीविका दीदियां, DM Kaushal Kumar की अपील — वोट डालने के...

आरती शंकर, बिरौल। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में जीविका दीदियाँ पूरी...

ग्राउंड रिपोर्ट @Deshaj Times — तूफानी हवा और बारिश ने किया ‘ बर्बाद ‘ — Darbhanga के जाले, अलीनगर और कमतौल में हजारों एकड़...

पढ़िए देशज टाइम्स की ग्राउंड रिपोर्ट अलीनगर से मनोज कुमार और कमतौल से आंचल...

Darbhanga Police का सफल ऑपरेशन! अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद — जानिए क्या था मकसद?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते...

आस्था के पर्व पर ‘ शर्मनाक ‘ हरकत — Darbhanga में भगवान भास्कर की प्रतिमा के पास आपत्तिजनक VIDEO VIRAL, पुलिस ने 3 को...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक स्थित पुलिस लाइन कैंपस में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें