spot_img

बेनीपट्टी के ढ़ंगा पंचायत काली मंदिर परिसर में बुधवार को जुटेंगे मधुबनी के आलाधिकारी, करेंगे जन से सीधा संवाद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: ढ़ंगा में कल जनसंवाद, डीएम-एसपी सहित अन्य आलाधिकारी होंगे शामिल, जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता को लें एसडीएम ने की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक, देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी के ढ़ंगा काली मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी,मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के ढ़ंगा पंचायत स्थित काली मंदिर परिसर ढ़ंगा में कल यानि बुधवार को जनता और प्रशासन के बीच संवाद (जनसंवाद) का आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्वयं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त सहित जिले के कई आलाधिकारी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

- Advertisement -

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित मेघदूतम टीपीसी भवन के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी मनीषा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुईं। जिसमें जनसंवाद कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने,अतिथियों के स्वागत, कार्यक्रम में पहुंचने वाले अधिकारियों और आमजनों के लिए बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था, कार्यक्रम का प्रचार प्रसार, मौसम को

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कानपुर BJP नेता से लूट कांड पर CM योगी ने झोंकी पूरी ताकत : 40 पुलिस अधिकारियों की उतारी फौज, SOG टीम जुटी, थानेदार सस्पेंड! 50 से ज्यादा सवाल-जवाब

देखते हुए पंडाल की उत्तम व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयीं। बैठक में एसडीएम ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अधिकारी अपनी पुरी ताकत झोंक दें। मौसम को देखते हुए पंडाल और बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कर लें।

जनसंवाद कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी आएंगे और स्टॉल लगेगा। इसकी भी समुचित व्यवस्था कर लेना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी और आनेवाले शिकायतों का निष्पादन कर आमजनों को सभी योजनाओं का सहजता पूर्वक लाभ दिलाना जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य है।

यह भी पढ़ें:  कानपुर BJP नेता से लूट कांड पर CM योगी ने झोंकी पूरी ताकत : 40 पुलिस अधिकारियों की उतारी फौज, SOG टीम जुटी, थानेदार सस्पेंड! 50 से ज्यादा सवाल-जवाब

अतिथियों के मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार स्वागत की भी बेहतर तैयारी कर लें। खासकर कार्यक्रम के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करायें, ताकि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आमजन पहुंच सकें।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। दूसरी ओर बैठक के बाद एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने ढ़ंगा काली मंदिर परिसर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चल रहे तैयारियों का भी जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें:  कानपुर BJP नेता से लूट कांड पर CM योगी ने झोंकी पूरी ताकत : 40 पुलिस अधिकारियों की उतारी फौज, SOG टीम जुटी, थानेदार सस्पेंड! 50 से ज्यादा सवाल-जवाब

बैठक में सीओ सह प्रभारी बीडीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, बीपीआरओ मधुकर कुमार, एमओ रोहित रंजन, पीएचसी प्रभारी डा. पीएन झा और ढ़ंगा कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के अलावा मुखिया अवध किशोर झा,सुनील कुमार, कारी साह,पंचायत सचिव भवेन्द्र मिश्र,नवनीत तिवारी,आनंद मोहन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मो. फारूक सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry