back to top
7 अक्टूबर, 2024

देह मंडी-रेड लाइट एरिया में बिहार पुलिस और दिल्ली से आई टीम की संयुक्त छापेमारी में सेक्स रैकेट गिरोह का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिलाएं, ग्राहक भी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ की टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए आपत्तिजनक हालत में महिलाओं को एक ग्राहक समेत चार महिलाओं को दबोचा है।  इस दौरान पुलिस ने सात नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के चंगुल से भी मुक्त कराया है।

 

जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक और 4 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि इस दौरान सादे लिवास में छापेमारी की गयी जिसमें नाबालिग 7 लड़कियों को रेड लाइट एरिया से छुड़ाया गया।

वही इस दौरान 4 महिलाओं और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।  पुलिस को यह सूचना मिली थी कि किशनगंज में हुए छापेमारी के बाद कुछ नाबालिग लड़कियों को पूर्णिया शिफ्ट कर दिया गया है।

इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली से आई एनजीओ जेबीआई के साथ मिलकर पुलिस ने शहर के खुश्कीबाग, अब्दुल्लाह नगर और रानीपतरा में छापेमारी की गई। जहां से 7 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के इस धंधे से बाहर निकाला गया।

छापेमारी के दौरान अंचल इंस्पेक्टर राम विनय शर्मा, प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन, महिला पुलिस पदाधिकारी किरण कुमारी और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एनजीओ कर्मी भी मौजूद थे।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -