spot_img

तो बिहार लॉकडाउन लगने से छह दिनों में ही बन गया स्वर्ग, जानिए क्या है स्वस्थ बनने का राज

spot_img
- Advertisement -
टना। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर गत पांच मई से बिहार में लगाए गए लॉकडाउन से जहां एक ओर संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है वहीं, प्रदूषण के मामले में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है। पूरे बिहार में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)79 दर्ज किया गया। वहीं, पटना में यह 87 रहा।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से राजधानी की हवा भी साफ हाे रही है। लाॅकडाउन के सातवें दिन ही पटना की हवा से करीब 50 प्रतिशत प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। बुधवार को राजधानी पटना का एक्यूआई का स्तर 87 पर पहुंच गया है। पांच मई के पहले एक्यूआई लेवल 145-150 से ऊपर था।
राजधानी पटना के अलावा बिहार के चार अन्य प्रमुख नगर भागलपुर 90, गया 54, मुजफ्फरपुर 65 और राजगीर में एक्यूआई स्तर 121 दर्ज किया गया। वातावरण में 50 से कम एक्यूआई स्तर को अच्छा माना जाता है, जबकि 50 से 100 के बीच का औसत और 100 से ऊपर का खराब माना जाता है।
वायु प्रदूषण विशेषज्ञों ने बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद पटना में एक्यूआई का स्तर तेजी से घटने लगा है। इसकी मुख्य वजह है भवन निर्माण कार्य में कमी, सड़क पर वाहनों की कमी और लोग कम निकल रहे हैं। छह दिन में 50 प्रतिशत से ज्यादा वायु प्रदूषण में कमी आई है।
हालांकि, तारामंडल और सचिवालय इलाके की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। इन इलाकों में एक्यूआई लेवल 160 तक पहुंचा है। इसकी वजह यह है कि जाे भी गाड़ियां चल रही हैं, उनमें से ज्यादातर इन्हीं इलाकाें से गुजरती हैं ।वहींं, गांधी मैदान, वेटनरी मैदान, पटना सिटी सहित अन्य आसपास के इलाकों में एक्यूआई लेवल 100 से नीचे रहा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश झा ने संभाला कार्यभार, कहा – ‘विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी’

संस्कृत विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार: संस्कृत विश्वविद्यालय में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। राजभवन...

Samastipur Railway News: जौनपुर में यार्ड रीमॉडलिंग: 6 जोड़ी ट्रेनों का बदलेगा रूट, यात्रा से पहले जानें नया Train Diversion

Train Diversion: अगर आप आने वाले दिनों में बिहार से उत्तर प्रदेश या इसके...

Muzaffarpur Crime: खड़ी थी बाइक, मकई के खेत में मिली लापता वैशाली के दुकानदार की संदिग्ध लाश! हत्या की बू?

Muzaffarpur Crime: मुज़फ़्फ़रपुर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...